'एक्टिंग की हुई मौत', Raveena Tandon ने उड़ाया स्टार किड्स का मजाक? पोस्ट पर किया रिएक्ट

The Archies: जोया अख्तर के निर्देशन में बनी 'द आर्चीज' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 7 दिसंबर 2023 को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म से स्टार किड्स सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। जहां कुछ लोग इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं तो वहीं इन स्टार किड्स की एक्टिंग को लेकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

सोशल मीडिया सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा की एक्टिंग को लेकर तमाम तरह के मीम्स बन रहे हैं। वहीं फिल्म के कुछ क्लिप्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इस बीच फिल्म पर बने एक मीम पर बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने लाइक किया है जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका निशाना सभी स्टार किड्स पर था।

Raveena Tandon

दरअसल, सोशल मीडिया पर फिल्म द आर्चीज में अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर के एक सीन का स्क्रीनशॉट शेयर कर नेटिजेन्स ने लिखा, "एक्टिंग यहीं मर गई।" इस पोस्ट को खुद रवीना टंडन ने लाइक किया है। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। पोस्ट को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, "रवीना ने इसे लाइक किया है।" अब लोग इसे नेपोटिज्म से जोड़ कर देख रहे हैं।

बता दें कि, फिल्म द आर्चीज की कहानी एक कॉमिक बुक पर आधारित है। जिसका निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। फिल्म में सुहाना, खुशी और अगस्त्य के अलावा फिल्म में वेदांग रैना, डॉट, मिहिर आहूजा और युवराज मेंडा लीड रोल में नजर आए। फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है हालांकि नेटिजेन्स ने इस फिल्म को फ्लॉप घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+