रवीना टंडन की बेटी ने पहली बार खुलकर कही दिल की बात, 19 साल की राशा बोलीं- मुझे कई बार इतना गंदा...
Raveena Tandon daughter Rasha Thadani: रवीना टंडन की बेटी राशा खूबसूरती के मामले में अपनी मां को बराबर की टक्कर देती हैं। राशा बॉलीवुड में अपनी एंट्री से पहले ही काफी पॉपुलर हो चुकी है। सोशल मीडिया पर अकसर उनकी तस्वीरें और वीडियोज नजर आते हैं। अब 19 साल की राशा एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं। हाल ही में अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में राशा ने काफी सारी चीजों पर खुलकर बात की।
कॉस्मोपॉलिटन इंडिया को दिये एक इंटरव्यू में राशा थडानी ने कहा कि वे शुक्रगुजार हैं कि शुरुआत से ही उनकी मां ने उन्हें पैपराजी कल्चर से दूर रखा हुआ है। साथ ही कहा कि वे ट्रोलिंग को किस तरह से हैंडल करती हैं।

राशा से पूछा गया कि एक नए स्टारकिड के तौर पर उन्हें बॉलीवुड में जो शोहरत मिल रही है, उसे लेकर वे क्या सोच रखती हैं। राशा बोलीं कि बड़े होने पर मॉम ने हमें स्पॉटलाइट से दूर रखने की पूरी कोशिश की। मैं इसे लेकर आभारी हूं कि इस पैपराजी कल्चर से हम दूर थे। मैं 17 साल की थी, जब मुझे पैपराजी ने अकेले स्पॉट किया था। मुझे तब घुलने मिलने में जरा वक्त लगा। मगर अब मैं एकदम चिल हूं।
इसके बाद ट्रोलिंग की बारी आई। ट्रोलिंग को लेकर राशा बोलीं कि मैं थोड़ी मजबूत हूं। मुझे फर्क नहीं पड़ता। मैं खुद को लगी मानती हूं कि मुझे अभी तक ज्यादा ट्रोल भी नहीं किया गया है। अगर ट्रोलिंग जैसा कुछ होता है तो मैं इसे प्रोसेस करने, थोड़ी देर के लिए बुरा महसूस करने और फिर इसे भूलने और आगे बढ़ने पर भरोसा करती हूं। ये मेरे मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
राशा ने कहा कि जब आप एकांत में बैठते हो तो आप अपनी भावनाओं और विचारों का बखूबी सम्मान करते हो। और आप यकीन मानिये ये आपको एक अच्छा इंसान बनाता है। राशा की ये बातें सुनकर फैंस भी काफी खुश हैं। राशा की बात की जाए तो वे आज की तारीख में पॉपुलर स्टारकिड्स में से हैं।












Click it and Unblock the Notifications