'मुझे धर्म बदलने का दबाव...' रत्ना पाठक ने 42 साल बाद ससुराल वालों को लेकर खोला राज, सास को लेकर कही ये बात
Naseeruddin Shah Ratna Pathak: नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं। साल 1982 में एक्ट्रेस ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर नसीरुद्दीन शाह से शादी की थी। उनके परिवार वाले इस रिश्ते के लिए बिल्कुल भी राजी नहीं थे लेकिन इन सबके बावजूद धर्म की दीवार तोड़कर नसीरुद्दीन शाह से शादी की।
नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक की शादी को पूरे 42 साल हो चुके हैं। अब सालों बाद रत्ना बताया कि दूसरे धर्म में शादी को लेकर उनके परिवार वालों ने कैसा रिएक्ट किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि इस रिश्ते से उनके पिता बिल्कुल भी खुश नहीं थे। जबकि नवीरुद्दीन के परिवार वाले तुरंत राजी हो गए थे।

Hauterrfly को दिए इंटरव्यू में रत्ना पाठक ने कहा कि, 'मेरे पिता इस रिश्ते से बिल्कुल भी खुश नहीं थे, लेकिन दुर्भाग्य से हम दोनों की शादी से एक दिन पहले ही उनका निधन हो गया था। वहीं मां और नसीर के बीच रिश्ते बहुत ज्यादा खराब थे, लेकिन उनमें भी बाद में समझौता हो गया और आखिरकार वे दोनों दोस्त बन गए।'
रत्ना पाठक ने आगे ये भी बताया कि नसीरुद्दीन के परिवार वालों ने कभी उन्हें धर्म बदलने के लिए दबाव नहीं डाला। एक्ट्रेस ने कहा, 'नसीर के परिवार वालों ने इस शादी में बिल्कुल भी अड़चन नहीं डाली और ना ही मुझे कभी धर्म बदलने के लिए कहा। मैं जैसी हूं उन्होंने मुझे वैसे ही स्वीकार किया। मैं खुद लकी मानती हूं क्योंकि लोगों को सेटल होने में समय लगता है। लेकिन ससुराल वालों के साथ मेरा दोस्ती वाला रिश्ता रहा है। मेरी सास ने भी हमेशा मेरा साथ दिया है।'
रत्ना पाठक और नसीरुद्दीन शाह की लव स्टोरी थोड़ी फिल्मी है। दोनों की मुलाकात सत्यदेव दुबे के प्ले (1975) में हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और फिर ये प्यार में बदल गई। बता दें कि नसीरुद्दीन पहले से शादीशुदा थे और उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम हीबा है। हालांकि शादी के एक साल बाद ही एक्टर का तलाक हो गया था। इसके बाद वह रत्ना पाठक के करीब आए और 7 साल तक रिलेशनशिप में रहे। दोनों ने इस रिश्ते के बारे में घर में बताया और फिर साल 1982 में कपल की शादी हो गई।












Click it and Unblock the Notifications