रश्मिका मंदाना ने पहन ली इतनी छोटी ड्रेस, हाथ रखकर छुपाना पड़ा ये सब

रश्मिका मंदाना मुंबई में आयोजित एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थीं। इस समारोह में वह अपने आउटफिट में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं लेकिन इस ड्रेस ने उनको जमकर ट्रोल भी कर दिया।

मुंबई, 18 जुलाईः साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस और नेशनल क्रश कही जाने वालीं रश्मिका मंदाना अपनी एक्टिंग के साथ साथ चुलबुली अदाओं के लिए भी जानी जाती हैं। रश्मिका ने साउथ की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। इस साल की शुरुआत में रश्मिका साउथ के फेमस एक्टर अल्लू अर्जुनके साथ फिल्म 'पुष्पाः द राइज' में नजर आई थीं। लोगों ने उनके 'श्रीवल्ली' के किरदार को खूब पसंद किया। आपको बता दें कि एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। वह नेशनल क्रश के नाम से जानी जाती हैं। उनका बोल्ड फैशन और कातिलाना आदाएं लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में रश्मिका मुंबई में आयोजित एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थीं। इस समारोह में वह रेड कलर का बैकलैस थाई-हाई स्लिट गाउन पहने नजर आई थीं। वह इस आउटफिट में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं लेकिन इस ड्रेस ने उनको जमकर ट्रोल भी कर दिया।

समारोह में हुई ऐसी हरकत

समारोह में हुई ऐसी हरकत

साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से रश्मिका हगिंग थाई-हाई-लेंथ ड्रेस में उप्स मूमेंट का शिकार हो रही हैं। पूरे इवेंट में भले ही रश्मिका मंदाना के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी हो लेकिन वह इस ड्रेस में असहज थीं ये बात सबको पता चल रही थी। उनके हाथ कभी ब्रेस्ट पर दिखे तो वह कभी जाघों को हथेलियों से ढकते दिखीं।

ड्रेस ने कर दिया ट्रोल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि रश्मिका अपनी ड्रेस की लंबाई कम होने के कारण फोटोग्राफर्स की भीड़ के बीच सावधानी से बैठती नजर आ रही हैं। इस पूरे समारोह में वह हर पल अपनी ड्रेस पर ध्यान देती नजर आईं। उनकी इस ड्रेस पर उनके फैंस काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं और वायर फोटोज और तस्वीरें पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। रश्मिका की इस रेड ड्रेस ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया है।

लोगों ने किए ऐसे भद्दे कमेंट्स

रश्मिका के वायरल हो रहे वीडियो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- ड्रेस बहुत असहज है और इस तरह की पोशाक पहनने की क्या जरूरत है.. क्या ये उन्हें अच्छा दिखती है? एक भारतीय पहनावा या एक डीसेंट गाउन बहुत ही खूबसूरत लगता.. हमारे देसी स्टार्स को ये समझना चाहिए कि वह जेनिफर लोपेज या गीजी हदीद की तरह नहीं दिख सकते..। वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- छी-छी छी क्या ड्रेस है कुछ तो शर्म कर लो...। वहीं एक फीमेल यूजर ने लिखा है- समझ नहीं आता ऐसी ड्रेस पहनती हो जिसमें ठीक से चल नहीं सकती...क्या फैशन है ये? इससे बेहतर तो बिकिनी ही पहनकर आ जाती।

फैशन सेंस पर उठा सवाल

एक यूजर ने लिखा है- फेक पब्लिसिटी...ऐसी नॉनसेंस ड्रेस में वह कितनी असहज हैं। ये तो पैसे कमाने का तरीका है। रश्मिका का इस तरह का ड्रेसिंग सेंस लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। लोग उनके फैशन सेंस को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर वह इस ड्रेस में कंफर्टेबल नहीं थीं तो पहनी ही क्यों।

बॉलीवुड में धमाल मचाएंगी रश्मिका मंदाना

बॉलीवुड में धमाल मचाएंगी रश्मिका मंदाना

साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदना सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं इस साल की शुरुआत में ही रश्मिका फिल्म 'पुष्पा: द राइज' में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आई थीं। रश्मिका मंदाना जल्द ही बॉलीवुड में भी नजर आने वाली हैं। वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'मिशन मजनू' और महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'गुडबाय' में दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+