Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: 26 फरवरी को है शादी, जानें वेन्यू से लेकर खाने तक की डिटेल्स
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: साउथ सिनेमा के सबसे चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से डेटिंग की खबरों के बीच अब दोनों की वेडिंग सेलिब्रेशन ने फैंस का उत्साह चरम पर पहुंचा दिया है।
दूल्हा-दुल्हन वेन्यू पर पहुंच चुके हैं
राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। दूल्हा-दुल्हन वेन्यू पर पहुंच चुके हैं और करीबी रिश्तेदारों के साथ दोस्तों का जमावड़ा भी शुरू हो गया है।

उदयपुर में प्राइवेट तरीके से होगी शादी
-खबर है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के सभी रस्में उदयपुर में ही होंगे। इसके बाद कपल हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित करेगा, जहां साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक ये शादी बेहद निजी रखी गई है और इसमें सिर्फ परिवार के खास सदस्य व करीबी दोस्त ही मौजूद रहेंगे।
-उदयपुर पहुंचते ही विजय देवरकोंडा ने अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी का आयोजन किया था, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। वहीं रश्मिका मंदाना ने भी अपनी शादी की तैयारियों की झलक फैंस के साथ शेयर की है। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और अब सभी को उनके ब्राइडल लुक का बेसब्री से इंतजार है।
The Wedding Of VIROSH- फैंस के नाम खास तोहफा
-गत 22 फरवरी 2026 को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी को खास नाम देते हुए 'द वेडिंग ऑफ VIROSH' की घोषणा की थी।
-दरअसल उनके फैंस लंबे समय से इस जोड़ी को प्यार से 'VIROSH' बुलाते आए हैं। कपल ने बताया कि जब उन्होंने खुद इस नाम के बारे में नहीं सोचा था, तब भी फैंस ने उन्हें यही नाम दे दिया था। ऐसे में उन्होंने अपनी शादी को भी इसी नाम से जोड़कर फैंस को खास सरप्राइज दिया है।
कपल की सगाई से शादी तक का सफर
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पिछले कई सालों से एक-दूसरे के बेहद करीब रहे हैं। हालांकि दोनों ने कभी खुले तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया लेकिन अक्टूबर 2025 में सगाई की खबरों ने इस रिलेशनशिप को लगभग आधिकारिक बना दिया था। अब आखिरकार ये रिश्ता शादी की मंजिल तक पहुंच गया है।
ग्रैंड संगीत नाइट और खास रस्में
-उदयपुर में प्री-वेडिंग फंक्शंस की धूम है। मेहमानों के लिए खास जापानी डिनर, वॉलीबॉल और क्रिकेट मैच जैसे मजेदार इवेंट्स भी आयोजित किए गए। गत 24 फरवरी 2026 (मंगलवार) रात ग्रैंड संगीत सेरेमनी रखी गई थी।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजय देवरकोंडा की मां माधवी देवरकोंडा ने परंपरा निभाते हुए अपनी होने वाली बहू रश्मिका मंदाना को पारंपरिक चूड़ियां भेंट की हैं। हालांकि शादी को पूरी तरह निजी रखा गया है और नो फोन पॉलिसी लागू है, जिससे कोई भी तस्वीर या वीडियो लीक न हो सके।
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी का मेन्यू
-रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के फूड मेन्यू को लेकर कई रिपोर्ट सामने आई हैं। इनमें बताया जा रहा है कि कपल के वेडिंग फंक्शन में साउथ इंडियन फूड के साथ ही पंजाबी, बंगाली,मुगलई समेत कई तरह के डिशेज मेहमानों की थाली में परोसे जाएंगे।
-एक अन्य रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस शाही शादी में मेहमानों इडली-डोसा और छोले-भटूरे खाने के लिए दिया जाएगा। इंडियन फूड के अलावा मेहमानों को जापानी फूड का स्वाद भी चखने को मिलने वाला है।
सेलेब्स की एंट्री और बधाइयों का सिलसिला
विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'पेली चूपुलु' में काम कर चुके निर्देशक थारुन भास्कर शादी में पहुंचने वाले शुरुआती मेहमानों में शामिल रहे। उनके साथ एक्ट्रेस ईशा रेब्बा भी नजर आईं। कपल की करीबी दोस्त और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा को भी वेडिंग वेन्यू पर स्पॉट किया गया। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने भी पैपराजी से बातचीत के दौरान कपल को शादी की शुभकामनाएं दीं।
शादी में 'नो फोन पॉलिसी' लागू
शादी को पूरी तरह निजी बनाए रखने के लिए 'नो फोन पॉलिसी' लागू की गई है। मेहमानों को मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है ताकि समारोह की खास झलकियां खास ही बनी रहें।
रोमांस और रॉयल्टी का नया अध्याय
-VIROSH की इस शाही शादी पर देशभर के फैंस की नजर टिकी है। अब सभी को इंतजार है उस पल का, जब रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपने वेडिंग आउटफिट में पहली झलक देंगे।
-क्या ये साउथ सिनेमा की सबसे चर्चित शादियों में से एक साबित होगी? फिलहाल उदयपुर की झीलों के बीच सजी इस प्रेम कहानी ने इंडस्ट्री में रोमांस और रॉयल्टी का नया अध्याय लिख दिया है।












Click it and Unblock the Notifications