Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Marriage: 2 परंपराओं से होगी ग्रैंड वेडिंग, प्राइमल थीम पर बेस्ड है शादी
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Marriage: साउथ इंडस्ट्री के पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखने वाले इस जोड़े ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अपनी शादी का ऐलान किया था।
शादी को 'द वेडिंग ऑफ VIROSH' का नाम दिया गया
दिलचस्प बात ये है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी को 'द वेडिंग ऑफ VIROSH' नाम दिया है। ये नाम उनके फैंस ने सालों पहले गढ़ा था। 22 फरवरी 2026 को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कपल ने बताया कि जब उन्होंने खुद इस नाम पर कभी विचार नहीं किया था, तब फैंस उन्हें VIROSH कहने लगे थे और अब वही नाम उनकी शादी की पहचान बन गया है।

उदयपुर में 26 फरवरी को शाही अंदाज में हो रही शादी
-राजस्थान का खूबसूरत शहर उदयपुर इस हाई-प्रोफाइल वेडिंग का गवाह बन रहा है। दूल्हा-दुल्हन पहले ही वेन्यू पर पहुंच चुके थे। उसके बाद करीबी दोस्त व रिश्तेदार भी वेन्यू पर पहुंचे थे।
-उदयपुर पहुंचते ही विजय देवरकोंडा ने दोस्तों संग बैचलर पार्टी की थी जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं रश्मिका मंदाना ने भी शादी की तैयारियों की झलक अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं। इन फोटोज ने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है। अब हर किसी को कपल के ब्राइडल और ग्रूम लुक की पहली झलक का इंतजार है।
'प्राइमल' थीम पर बेस्ड है रश्मिका-विजय की शादी
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी एक खास प्राइमल थीम पर आधारित है। प्राइमल का मतलब है- मूल या आदिम यानी जड़ों की ओर लौटना।
-इस थीम के तहत शादी समारोह को सादगी, परंपरा और भावनात्मक गहराई के साथ आयोजित किया गया है। दिखावे से ज्यादा महत्व संस्कारों और रीति-रिवाजों को दिया जा रहा है। ठीक वैसे ही जैसे दशकों पहले पारंपरिक भारतीय विवाह होते थे।
दो परंपराएं, दो सेरेमनी: तेलुगू और कोडवा में होंगी शादी की रस्में
-ये शादी सिर्फ एक समारोह नहीं बल्कि दो सांस्कृतिक विरासतों का मिलन है। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के लिए खास मुहूर्त तय किया गया है। पहले 26 फरवरी 2026 की सुबह 8 बजे तेलुगू हिंदू परंपरा के अनुसार पहली सेरेमनी होगी, जो विजय देवरकोंडा की जड़ों को दर्शाएगी।
-इसके बाद शाम को कोडवा रीति-रिवाजों से दूसरी सेरेमनी आयोजित की जाएगी जो रश्मिका मंदाना की पारिवारिक विरासत को सम्मान देगी। बताया जा रहा है कि 26 फरवरी 2026 (गुरुवार) को तय शुभ मुहूर्त पर ये कपल आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन जाएगा।
प्री-वेडिंग फंक्शंस की तस्वीरें हुईं वायरल
-फिलहाल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की प्री-वेडिंग फंक्शंस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। संगीत सेरेमनी की एक तस्वीर में दोनों हाथों में हाथ थामे नजर आ रहे हैं।
-रश्मिका मंदाना सिल्वर लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। वहीं विजय देवरकोंडा ब्लैक शेरवानी में रॉयल अंदाज में नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संगीत में फोक डांस परफॉर्मेंस भी हुई थी और इस फंक्शन में सिर्फ परिवार व करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
कड़ी सुरक्षा के बीच शाही इंतजाम
-इस रॉयल शादी में तेलंगाना से कई राजनेताओं और फिल्म इंडस्ट्री के बड़ी हस्तियों के शामिल होने की खबर है। इसी वजह से उदयपुर एयरपोर्ट और वेडिंग वेन्यू की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
-26 फरवरी 2026 यानी आज शादी के बाद हैदराबाद में आगामी 4 मार्च 2026 को भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा, जहां फिल्म और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।
संदीप रेड्डी वांगा पहुंचे शादी के जश्न में
-फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) भी इस खास मौके का हिस्सा बनने उदयपुर पहुंचे हैं। विजय देवरकोंडा ने उनके निर्देशन में फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में काम किया था जबकि रश्मिका मंदाना फिल्म 'एनिमल' में नजर आई थीं।
-संदीप रेड्डी वांगा का इस शादी में शामिल होना इस बात का संकेत है कि इंडस्ट्री के करीबी दोस्त इस जश्न को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।
सालों की मोहब्बत अब बनेगी सात फेरों का वादा
अक्टूबर 2025 में सगाई की खबरों के बाद से फैंस रश्मिका मांदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार वह पल आ गया है, जब साउथ सिनेमा की ये चर्चित जोड़ी आधिकारिक रूप से एक होने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications