Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda बने पति-पत्नी, तेलुगू रस्म से हुई शादी, अब शाम को होगी कोडवा वेडिंग
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। 36 वर्षीय विजय देवरकोंडा और 29 साल की रश्मिका मंदाना ने पारंपरिक तेलुगू रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए हैं और आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन गए हैं।
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की हो गई शादी
अब अगला पड़ाव कोडवा वेडिंग है जो रश्मिका मंदाना के परिवार की परंपराओं के मुताबिक आज यानी 26 फरवरी 2026 (गुरुवार) शाम को आयोजित की जाएगी।

24 फरवरी 2026 से शुरू हुआ था जश्न
शादी की रस्मों की शुरुआत गत 24 फरवरी 2026 से शुरू हो गई थी। इस वेडिंग सेलिब्रेशन की खास बात ये रही कि इसमें पारंपरिक हल्दी और मेहंदी के साथ-साथ कुछ अनोखे आयोजन भी शामिल थे। दोस्तों और परिवार के साथ फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला गया था। पूल में वॉलीबॉल भी खेला गया था।
संगीत और डांस के साथ प्री-वेडिंग पार्टी
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपनी हल्दी सेरेमनी की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की थी लेकिन अभी तक वेडिंग की आधिकारिक तस्वीरें सामने नहीं आई हैं। उम्मीद की जा रही है कि कोडवा सेरेमनी के बाद कपल अपनी खास तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करेगा।
अब होगी कोडवा वेडिंग: परंपरा और जड़ों का संगम
-भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं में कर्नाटक के कोडगु (कूर्ग) क्षेत्र का कोडवा समुदाय अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। ये समुदाय अपनी लोक संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, स्वादिष्ट व्यंजनों और खास विवाह संस्कारों के लिए मशहूर है।
-कोडवा समाज में शादी को स्थानीय भाषा में मंगला कहा जाता है। ये सिर्फ एक रस्म नहीं है बल्कि परिवार और समाज के सामूहिक उत्सव का प्रतीक है।
क्यों खास होती है कोडवा शादी?
कोडवा वेडिंग पारंपरिक हिंदू शादियों से कई मायनों में अलग होती है। इस शादी में पंडित नहीं होते और न ही अग्नि के फेरे लिए जाते हैं। यहां ब्राह्मण पुजारी या लंबी वैदिक रस्में नहीं होतीं। परिवार के बुजुर्ग ही सभी परंपराओं का संचालन करते हैं।
पूर्वजों और कावेरी अम्मा का आशीर्वाद
दूल्हा-दुल्हन अपने पूर्वजों को याद करते हुए और देवी कावेरी अम्मा से आशीर्वाद मांगते हैं। इसके बाद पवित्र दीपक के सामने सादगीपूर्ण विधि होती है। अग्नि की जगह पवित्र दीपक के सामने आशीर्वाद लिया जाता है। रस्में सरल होती हैं लेकिन उनमें गहरी आध्यात्मिक भावना छिपी होती है।
रंग, संगीत और पारिवारिक मेल-मिलाप
कोडवा शादी भोजन, लोक संगीत और नृत्य से सराबोर होती है। ये केवल दो लोगों का नहीं बल्कि दो परिवारों का मिलन माना जाता है। दो संस्कृतियों का खूबसूरत मिलन माना जाता है।
लोगों को कपल की वेडिंग फोटो का इंतजार
-रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी सिर्फ एक सेलिब्रिटी इवेंट नहीं है बल्कि दो समृद्ध परंपराओं, तेलुगू और कोडवा, का सुंदर संगम है। तेलुगू रीति से शुरू हुआ ये विवाह उत्सव अब कोडवा परंपराओं के साथ पूर्णता की ओर बढ़ रहा है। फैंस को अब उस पल का इंतजार है, जब ये स्टार कपल अपनी वेडिंग की पहली झलक शेयर करेगा।
-लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखने के बाद अब ये कपल एक नए सफर की शुरुआत कर चुका है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की ये शादी सिर्फ एक समारोह नहीं है बल्कि प्यार, परंपरा और परिवार का उत्सव है, जो आने वाले दिनों में यादगार तस्वीरों और खास पलों के साथ और भी खास बनने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications