रश्मिका मंदाना के मैनेजर ने की 80 लाख रुपए की धोखाधड़ी, जानें क्या है पूरा मामला

Rashmika Mandanna: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपना जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि रश्मिका मंदाना के मैनेजर ने उनके साथ 80 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घटना के बारे में जानने के बाद रश्मिका मंदाना ने तुरंत अपने मैनेजर को बर्खास्त कर दिया है। आपको बता दें कि ये मैनेजर एक्ट्रेस के साथ उनके करियर की शुरुआत से ही जुड़े हुए थे।

रश्मिका मंदाना के मैनेजर ने की धोखाधड़ी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रश्मिका मंदाना अपने मैनेजर को लंबे सबमय से जानती थीं। ऐसे में वह उन पर आंख बंदकर भरोसा भी करती थीं। लेकिन उनके भरोसेमंद मैनेजर ने ही आखिरकार उन्हें धोखा दे दिया। हालांकि रश्मिका ने उन्हें काम से निकाल दिया है। आपको बता दें कि रश्मिका को आखिरी बार हिंदी थ्रिलर फिल्म 'मिशन मजनू' (2023) में देखा गया था। वहीं फिलहाल वह अपनी और अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

rashmika mandanna

रश्मिका ने मैनेजर को काम से निकाला
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, मैनेजर ने रश्मिका मंदाना को 80 लाख रुपए का धोखा दिया है। हालांकि रश्मिका ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस घटना के बारे में अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। रश्मिका ती तरफ से एक सूत्र ने बताया है- रश्मिका से उनके मैनेजर ने 80 लाख की ठगी की है। हालांकि एक्ट्रेस इस बारे में कोई भी सीन क्रिएट नहीं करान चाहती थीं। इसलिए, उन्होंने अपने मैनेजर को निकाल कर खुद ही इससे निपट लिया है।

रश्मिका मंदाना के अपकिमंग प्रोजेक्ट्स
रश्मिका मंदाना जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आएंगे। ये फिल्म आगामी 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा रश्मिका मंदाना ने अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म 'पुष्पा: द रूल' की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+