Animal: फिल्म 'एनिमल' के लिए रश्मिका मंदाना नहीं थीं पहली पसंद, इन टॉप एक्ट्रेसेस ने ठुकराया था ऑफर
Rashmika Mandanna: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर लगातार चर्चा में हैं। दोनों एक्टर्स फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। जिसे देख हर कोई फिल्म की वाहवाही कर रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म एनिमल के लिए रश्मिका मंदाना से पहले डायरेक्टर की पसंद कोई और एक्ट्रेस थी। आइए जानते हैं कौन
संदीप रेड्डी वांगा ने रश्मिका मंदाना से पहले ये फिल्म मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को ऑफर की थी। लेकिन उन्होंने इम्तियाज अली के अगले प्रोजेक्ट, अमर सिंह चमकीला की वजह से इस फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया था। बता दें कि, परिणीति चोपड़ा के पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट हैं जिनमें प्रेम की शादी, अमर सिंह चमकीला और सैंकी शामिल हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म एनिमल देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को भी ऑफर हुई थी। लेकिन उन्होंने अपने वर्क कमिटमेंट की वजह से इस फिल्म को करने से साफ मना कर दिया। हालांकि मेकर्स उनको इस फिल्म के लिए साइन करना चाहते थे। इसके अलावा कियारा आडवाणी को भी ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने भी ये ऑफर ठुकरा दिया।
लेकिन इन सबके बाद रश्मिका मंदाना ने इस ऑफर को स्वीकार किया और उनकी किस्मत चमक गई। बता दें कि, यह पहली बार है जब रश्मिका और रणबीर कपूर एकसाथ स्क्रीन साझा करेंगे। दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ये फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। देखना होगा कि फैंस की तरफ से इसे कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications