Rasha Thadani: रवीना टंडन की गोद ली हुई बेटी हैं राशा थडानी? एक बेटी से सिर्फ 11 साल बड़ी हैं एक्ट्रेस?
Rasha Thadani: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी इन दिनों सोशल मीडियो सेंसेशन बनी हुई हैं। इंटरनेट पर हर कोई राशा थडानी को लेकर तरह तरह की चर्चा कर रहा है। राशा थडानी जल्द ही फिल्म 'आजाद' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।
राशा थडानी की अपकमिंग फिल्म
राशा थडानी की ये फिल्म आगामी 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आपको बता दें कि राशा थडानी एक्ट्रेस रवीना टंडन और अनिल थडानी की बेटी हैं। राशा थडानी ने हाल ही में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है और अब वह फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए उत्साहित नजर आ रही हैं।

रवीना टंडन ने साल 1995 में 2 बेटियों को गोद लिया था
राशा थडानी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। आपको बता दें कि राशा के जन्म से पहले ही मां रवीना टंडन ने साल 1995 में 2 बेटियों को गोद लिया था, जिनकी अब शादी भी हो चुकी है।
21 साल की उम्र में 2 बेटियों की मां बन गई थीं रवीना टंडन
रवीना टंडन ने एक पुराने इंटरव्यू में उन मुश्किलों के बारे में बताया था जिनका सामना उन्हें तब करना पड़ा, जब उन्होंने महज 21 साल की उम्र में सिंगल मदर बनने का फैसला किया था। जानकारी के अनुसार रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में ही 11 साल की छाया और 8 साल की पूजा को गोद लिया था।
राशा और रणबीर रवीना टंडन के बायोलॉजिकल बच्चे हैं
ऐसे में पूजा और छाया रवीना टंडन की गोद ली हुईं 2 बेटियां जबकि राशा थडानी और रणबीर थडानी एक्ट्रेस के बायोलॉजिकल बच्चे हैं। जूम को दिए इंटरव्यू में रवीना टंडन ने कहा था- मुझे एक आर्टिकल याद है जिसमें कहा गया था कि मेरी गोद ली हुईं दोनों बेटियां मेरे छिपे हुए बच्चे हैं जो शादी से पहले ही पैदा हुए होंगे।
रवीना टंडन की एक बेटी एक्ट्रेस से सिर्फ 11 साल छोटी
रवीना टंडन ने कहा था- मुझे ये बात सुनकर काफी हंसी आई थी। जब मैं 21 साल की थी और वो 8 और 11 साल के थे, तो मैंने उन्हें कब जन्म दिया। पता नहीं लोग क्या बकवास पढ़ना पसंद करते हैं। सेलेब्स को ऐसे ही ट्रोल किया जाता है। ऐसे लोगों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
इस शर्त पर रिलेशनशिप में आए थे रवीना-अनिल
-रवीना टंडन ने आगे कहा था- कुछ नेक आंटियों ने कहा था कि अब मुझसे शादी कौन करेगा। मेरे पास तो शादी से पहले से ही बच्चे हैं। वहीं मेरा हमेशा से मानना था कि जो कोई भी मुझसे प्यार करता है, वो हर हाल में मुझसे प्यार करेगा। मेरी बेटियों, मेरे कुत्ते-बिल्लियां और हर वो चीजें जो मेरे पास हैं।
-रवीना टंडन ने बताया था कि उन्होंने इसी शर्त पर अनिल थडानी के साथ डेटिंग शुरू की थी। रवीना ने अनिल को पहले ही बता दिया था कि वह 2 गोद ली हुईं बेटियों की मां है जिनका नाम छाया और पूजा है।
रवीना टंडन ने क्यों किया था बेटियों को अडॉप्ट
-2 बेटियों को गोद लेने के फैसले पर रवीना टंडन ने कहा था- जब मैं 21 साल की हुई तो मैंने देखा कि मेरे चचेरे भाई के बच्चों को उस तरह का जीवन नहीं मिल रहा है, जैसा उन्हें मिलना चाहिए। दुर्भाग्य से उनके माता-पिता नहीं थे।
-रवीना टंडन ने आगे कहा- मैंने सोचा कि किसी एनजीओ के लिए ऐसा कर सकती हूं, लेकिन यहां 2 बच्चे हैं, जिन्हें मैंने अपने सामने पैदा होते देखा है।
-रवीना टंडन ने कहा- मुझे लगा जैसे अब समय आ गया है उन्हें एक बेहतर जिंदगी मिल जाए। इसलिए जैसे ही मैं 21 साल की हुई, मैंने उन्हें गोद ले लिया और उनकी लीगल गार्जियन बन गई।
कौन हैं राशा थडानी?
19 साल की राशा थडानी बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंन और उनके बिजनेसमैन पति अनिल थडानी की बेटी हैं। हाल ही में राशा ने अपने ग्रैजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। राशा ने मुंबई के धीरू भाई अंबानी स्कूल से पढ़ाई की है और अब वह एक्टिंग की दुनिया में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications