रैपर रफ्तार ने 'द कपिल शर्मा शो' को कहा 'शोशेबाजी', बोले- इस शो की बाहर कोई वैल्यू नहीं है

Raftaar and The Kapil Sharma Show: रैपर रफ्तार ने यूट्यूबर डंक रिशु से बात करते हुए कहा कि 'द कपिल शर्मा शो' का उनके लिए कोई वास्तविक मूल्य नहीं है।

Raftaar

Raftaar and The Kapil Sharma Show: बॉलीवुड के मशहूर रैपर रफ्तार इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। रफ्तार एक के बाद एक बयान देकर लोगों पर अपनी बातों का बम गिराते नजर आ रहे हैं। हाल ही में रैपर रफ्तार ने यूट्यूबर डंक रिशु के साथ बातचीत में टीवी के फेमस शो 'द कपिल शर्मा शो' के बारे कुछ ऐसी बात कही हैं जिसे सुनने के बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा के फैंस उन पर अपना गुस्सा उतार रहे हैं। आपको बता दें कि रैपर रफ्तार ने हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' पर कई अप्रत्यक्ष कटाक्ष किए हैं।

रैपर रफ्तार ने कपिल शर्मा शो को लेकर कही ये बात
रैपर रफ्तार ने यूट्यूबर डंक रिशु से बात करते हुए कहा कि 'द कपिल शर्मा शो' का उनके लिए कोई वास्तविक मूल्य नहीं है। वहीं यूट्यूबर ने रैपर रफ्तार के स्ट्रीम को लाइव भी किया ताकि लोग ये जान सकें कि रैपर रफ्तार कॉमेडियन कपिल शर्मा के बारे में क्या विचार रखते हैं। आपको बता दें कि रैपर रफ्तार ने 'द कपिल शर्मा शो' को शोशेबाजी तक कह डाला। रफ्तार इस इंटरव्यू में अपने दिल की बात बोलने के लिए तैयार हो गए क्योंकि उन्हें यकीन था कि उनके फैंस उनकी कही हर बात पर विश्वास करते हैं।

द कपिल शर्मा शो को कहा शोशेबाजी
'द कपिल शर्मा शो' में उनके अनुभव के बारे में पूछे जाने पर, रफ्तार ने कहा- मूल रूप से क्या होता है, देख हमने काम किया, वहां जाकार ये दिखाना होता है के हम बहुत बड़े हैं। शोशेबाजी है, जनता के सामने इज्जत बन जाती है, बहुत बड़े लगते हैं, घर पर जब मां बाप देखते हैं, वो कहते हैं 'मेरा बेटी-बेटी द कपिल शर्मा शो पर गए थे,' लोग कहते हैं- वो कपिल शर्मा शो में दिखा था, गली-कूचे में हवा बन जाती है, उसका असली-वर्ल्ड वैल्यू कुछ नहीं है। आपको बता दें कि रैपर डंक रिशु के लाइव स्ट्रीम पर रैपर रफ्तार ने ये बात कही, जिसे अब डिलीट कर दिया गया है।

'इस शो में लोग अपनी पब्लिसिटी के लिए जाते हैं'
रफ्तार ने आगे कहा- सेलिब्रिटी सोशल टाइप वाली आइटम है, मतलब वहां चले गए तो कुछ हासिल कर लिया लाइफ में, बाकी बैंक में कुछ हो न हो, कपिल शर्मा के हो जाओ एक बारी। अपने आप पब्लिसिटी हो जाती है। आपको बता दें कि 'द कपिल शर्मा शो' इन समय एक बड़ा ट्रेंड बन गया है। बॉलीवुड के बड़े से बड़े स्टार्स और फिल्म मेकर्स के लिए 'द कपिल शर्मा शो' में जाकर अपनी फिल्म, म्यूजिक वीडियो, वेब सीरीज, रिएलिटी शोज और सीरियल्स को प्रमोट करना बहुत ही जरूरी हो गया है।

'द कपिल शर्मा शो' आजकल एक ट्रेंड बन गया है
फिल्म और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री से जुड़े सभी सेलेब्स के लिए ये एक चलन बन गया है। वहीं इस शो के होस्ट के रूप में कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने कुछ को-एक्टर्स के साथ मिलकर कुछ मजेदार स्क्रिप्टेड चुटकुलों को क्रैक करने की कोशिश करते हैं। लेकिन रैपर रफ्तार जैसे किसी व्यक्ति के सामने आने और 'द कपिल शर्मा शो' के बारे में ऐसी बातें कहने से इस शो की ट्रांसपैरिंसी पर कई तरह के सवाल खड़े होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+