बड़े पर्दे पर आ रहा है शक्तिमान! अब मुकेश खन्ना की जगह रणवीर सिंह होंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि जल्द ही एक्टर शक्तिमान के किरदार में नजर आ सकते हैं।

मुंबई, 6 जुलाई: 90 के दशक का सबका चहीता 'शक्तिमान' अब बड़े पर्दे पर नजर आ सकता है। अब तक सभी का सुपरहिरो शक्तिमान का किरदार निभाकर मुकेश खन्ना ने फैंस का दिल जीता। लेकिन अब जब इस पर बॉलीवुड फिल्म बनने जा रही है तो इस किरदार के लिए मेकर्स ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को ऑफर दिया है।

रणवीर सिंह बनेंगे अगले सुपरहीरो

रणवीर सिंह बनेंगे अगले सुपरहीरो

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जब भी आन स्क्रीन आते हैं तो हमेशा अपना किरदार पूरी शिद्दत से निभाते हैं। फिर वो चाहे बाजीराव मस्तानी हो या पद्मावत। हर रोल में वह फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरे हैं। अब उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। खबरें आ रही हैं कि, बच्चों का फेवरेट सुपरहिट सीरियल शक्तिमान पर अब फिल्म बनने जा रही है। जिसमें सुपरहीरो शक्तिमान के किरदार के लिए रणवीर सिंह को चुना जा सकता है।

रणवीर सिंह से चल रही बातचीत

रणवीर सिंह से चल रही बातचीत

बता दें कि दूरदर्शन पर ये सुपरहिट सीरियल शक्तिमान प्रसारित होता था। जिसमें मुकेश खन्ना ने शक्तिमान का किरदार निभाकर अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग बनाई थी। अब इस पर बॉलीवुड मे फिल्म बनने जा रही है तो इसके लिए मेकर्स को रणवीर सिंह से बेहतर कोई नहीं लगा। रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल एक्टर से इस फिल्म को लेकर बातचीत चल रही है। इस किरदार के लिए खुद रणवीर सिंह भी काफी एक्साइटेड हैं। अब अगर रणवीर इस किरदार को बखूबी निभाते हैं तो ये फिल्म देखना फैंस के लिए और दिलचस्प होगा।

मेकर्स ने नहीं दिया कंफर्मेशन

मेकर्स ने नहीं दिया कंफर्मेशन

हालांकि रणवीर सिंह के इस किरदार के लिए कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। साथ सबके चहेते शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना ने भी इस पर अब तक मुहर नहीं लगाई है। लेकिन, ये खबर जानने के बाद अब रणवीर सिंह का हर कोई फैन उनको शक्तिमान के रूप में देखने के लिए एक्साइटेड होगा। क्योंकि इस फिल्म को देखने के बाद सबकी पुरानी यादें ताजा होंगी।

जब अचानक बंद करना पड़ा शो

जब अचानक बंद करना पड़ा शो

बता दें कि 1997 में लॉन्च हुआ सुपरहिट सीरियल शक्तिमान सभी का फेवरेट हआ करता था। इस शो में मुकेश खन्ना ने शक्तिमान के किरदार को निभाया था। इस शो को खुद एक्टर ने प्रड्यूस किया था। ये शो काफी हिट रहा लेकिन साल 2004 में इसे बंद करना पड़ा। बाद में 2011 में एक एनिमेटेड सीरीज शुरू की गई, उसके बाद 2013 में एक टेलीविजन फिल्म भी आई। लेकिन अब इसको बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी चल रही है और मेकर्स का मानना है कि रणवीर सिंह से बेहतर कोई नहीं हो सकता।

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म

बता दें कि रणवीर सिंह को आखिरी बार फिल्म जयेशभाई जोरदार में देखा गया था। जो कि बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब इसके बाद रणवीर सिंह फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी। इसके अलावा रणवीर सिंह करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की भी तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+