मुंबई की सड़क पर गाड़ी चलाकर रणवीर सिंह घिरे मुसीबत में, एक्टर पर लगा ये बड़ा आरोप

Ranveer Singh Car: रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी एस्टन मार्टिन के साथ नजर आए थे और अब इसी कार को ड्राइव करने को लेकर रणवीर मुसीबत में फंस गए हैं।

Ranveer Singh Car: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पिछले कुछ समय से अक्सर किसी न किसी वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जा रहे हैं। पहले रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचाया। उसके बाद दीपिका से उनके मनमुटाव की खबरों ने फैंस को चिंता में डाल दिया और अब रणवीर सिंह की अपनी महंगी कार की वजह से सुर्खियों में छा गए हैं। इन सब चीजों को देखकर ऐसा लग रहा है कि रणवीर सिंह का विवादों के साथ गहरा नाता रहा है। रणीर सिंह एक बार फिर मुश्किल में फंस गए हैं। दरअसल रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी एस्टन मार्टिन के साथ नजर आए थे और अब इसी कार को ड्राइव करने को लेकर रणवीर मुसीबत में फंस गए हैं।

एस्टन मार्टिन के साथ नजर आए थे रणवीर सिंह

एस्टन मार्टिन के साथ नजर आए थे रणवीर सिंह

आपको बता दें कि हाल ही में रणवीर कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए थे। एयरपोर्ट की पार्किंग में उनकी कार एस्टन मार्टिन भी खड़ी थी। रणवीर सिंह ने ये कार 3.9 करोड़ रुपए में खरीदी थी। लेकिन अब वह अपनी इस कार को लेकर मुसीबत में पड़ गए हैं। रणवीर मुंबई एयरपोर्ट से इस कार को खुद ड्राइव कर अपने घर की तरफ रवाना हुए थे। अब इस बारे में कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि रणवीर सिंह ने ट्रैफिक नियमों को तोड़ा है।

बिना इंश्योरेंस की कार चला रहे थे

बिना इंश्योरेंस की कार चला रहे थे

दरअसल, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि रणवीर सिंह जिस कार को चला रहे हैं, उसका इंश्योरेंस एक्सापर हो चुका है। एक ट्विटर यूजर ने स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा है- मुंबई पुलिस रणवीर सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन लीजिए। वह बिना इंश्योरेंस की कार चला रहे थे।

वायरल हो रही है कार की फोटो

वायरल हो रही है कार की फोटो

उस सोशल मीडिया यूजर के मुताबिक रणवीर सिंह की इस कार का इंश्योरेंस 28 जून 2020 में ही एक्सपायर हो गया था। इस कार को मुंबई की सड़कों पर चला कर रणवीर सिंह ने ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन किया है। ऐसे में उनके खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए।

मुंबई पुलिस ने दिया ये जवाब

मुंबई पुलिस ने दिया ये जवाब

वहीं मुंबई पुलिस ने भी यूजर के इस ट्वीट का जवाब दिया है। जवाब देते हुए पुलिस ने लिखा है- हमने ट्रैफिक ब्रांच को सूचना दे दी है। मुंबई पुलिस के इस जवाब पर अब सोशल मीडिया यूजर्स अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए पुलिस से पूछा है कि आखिर वीवीआईपी लोगों को इतनी सहूलियत क्यों मिलती है? वहीं एक और यूजर ने लिखा है- गाड़ी बहुत महंगी थी इसलिए पुलिस ने जवाब दिया है।

इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर

इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर

आपको बता दें कि रणवीर जल्दी ही एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी, प्रीति जिंटी और जया बच्चन भी दिखाई देंगी। इसके अलावा रणवीर सिंह डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनकी लीड हीरोइन पूजा हेगड़े होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+