मशहूर स्टार संग क्या कर रहे थे Ranveer Singh, वीडियो सामने आया तो लोग बोले- 'शर्म आनी चाहिए...'

Ranveer Singh with Johnny Sins: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। रणवीर किसी ना किसी वजह से अकसर लाइमलाइट पर रहते हैं। अब हाल ही में वे फैंस की नजरों में उस वक्त आ गए, जब एक्टर मशहूर पॉर्न स्टार संग दिखे। दोनों का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

रणबीर सिंह के साथ ऐसा पहली बार नहीं है, जब वे किसी विवाद को लेकर खबरों में आए हों। पहले भी वे अपने न्यूड सीन्स को लेकर खबरों में छा चुके हैं। अब हाल ही में एक्टर पॉर्न स्टार संग दिखे तो हंगामा ही मच गया।

Ranveer Singh with Johnny Sins

पॉर्न स्टार संग क्या कर रहे थे एक्टर?
बताते चलें कि वीडियो में एक्टर फेमस पॉर्न स्टार जॉनी सिन्स के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें उनके अलावा भी कई सारे लोग दिख रहे हैं। ऐसे में लोगों का माथा घूम गया कि आखिर रणवीर पॉर्न स्टार के साथ कर क्या रहे थे।

दरअसल, बोल्ड केयर ने अपने स्पेशल अभियान #TakeBoldCareOfHer के लॉन्च का ऐलान किया है। इस अभियान में रणवीर सिंह को फाउंडर के तौर पर शामिल हुए हैं। ऐसा पहली बार नहीं है, जब रणवीर इस अभियान में जुड़े हों। एक साल पहले से वे इस ब्रांड के साथ पर्दे के पीछे से काम कर रहे हैं।

क्या है ये अभियान?
दरअसल, ये कैंपेन स्पेशली पुरुषों के लिए बनाया गया है। इसका मकसद है कि पुरुषों की सेक्सुअल हेल्थ के बारे में नॉर्मल तरीके से बातचीत करना। इस कैंपेन में न सिर्फ रणवीर बल्कि उनके साथ एडल्ट स्टार जॉनी सिन्स भी हैं।

वीडियो को खुद रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने वीडियो के साथ खास मैसेज भी कैप्शन में दिया है। एक्टर ने बोल्ड केयर के साथ वीडियो शेयर किया है। कई लोगों का कहना है कि कास्टिंग डायरेक्टर को नोबेल दिया जाना चाहिए। ये बहुत ही बढ़िया बात है। वहीं इस क्लिप के चलते रणवीर को बुरा कहने वालों की भी कोई कमी नहीं थी।

कई लोगों ने कहा कि इतने खुलेतौर पर चीजें पेश करना सरासर गलत है। एक पॉर्न स्टार के साथ एड करना एक गलत संदेश दे सकता है। ये बिल्कुल भी ठीक बात नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+