सारा अली खान और रणवीर सिंह ने किया 'चका-चक' डांस, Video देखे लोग बोले- वाह...मजा आ गया...

सारा अली खान और रणवीर सिंह ने किया 'चका-चक' डांस, Video देखे लोग बोले- वाह...मजा आ गया...

मुंबई, 05 दिसंबर: सारा अली खान अपनी आने वाली फिल्म ''अतरंगी रे'' को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। सारा अली खान इन दिनों इस फिल्म का गाना, ''चाका चक'' के प्रमोशन में बिजी हैं। माधुरी दीक्षित और अनन्या पांडे को अपने नए गाने चाका चक पर डांस करवाने के बाद सारा अली खान इस गाने पर अब रणवीर सिंह के साथ नाची हैं। सारा अली खान और रणवीर सिंह का 'चका-चक' डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रणवीर सिंह ने सारा अली खान की आने वाली फिल्म के गाने पर शानदार प्रदर्शन किया है। साला अली खान और रणवीर सिंह के फैंस को ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है।

सारा ने रणवीर को कहा- सुपर डुपर अल्ट्रा कूल

सारा ने रणवीर को कहा- सुपर डुपर अल्ट्रा कूल

सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह के साथ 'चका-चक' गाने पर किए डांस का वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर साला अली खान ने लिखा है, ''सुपर डुपर अल्ट्रा कूल रणवीर सिंह। उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि वह आखिर किंग क्यों हैं। इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद। आपके साथ डांस करना मैं हमेशा मिस करती हूं...''

वीडियो में दिखा सारा और रणवीर का शानदार डांस

वीडियो में दिखा सारा और रणवीर का शानदार डांस

वीडियो में रणवीर एक सफेद टी-शर्ट और फिटेड डेनिम के साथ जैकेट और बूट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं सारा अली खान ने बनारसी सूट पहना है। दोनों एक बगीचे में चाका चक गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। सारा अली खान गाने पर अपना स्टेप करती हैं तो वहीं रणवीर अपने स्टेप्स को डांस एक्ट से मैच करते दिख रहे हैं। वह थोड़ा सा सालसा और कुछ नागिन डांस भी करते हैं।

फैंस बोले-वाह मजा आ गया

फैंस बोले-वाह मजा आ गया

वीडियो सारा और रणवीर के फैंस के भीत हिट हो गया है। कुछ ही मिनटों में वीडियो पर 1,50,000 'लाइक' हो गए। एक फैन ने लिखा, "हाहा, यह प्यारा है," जबकि दूसरे ने कहा, "सुपर से ऊपर।" एक और ने इसे "माइंड ब्लोइंग" कहा। वहीं एक यूजर ने लिखा, वाह मजा आ गया, शानदार डांस है। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया,"लव यू दोस्तों। आप दोनों बहुत एंटरटेनिंग हैं।"

सारा इस फिल्म में रणवीर के साथ कर चुकी हैं काम

सारा इस फिल्म में रणवीर के साथ कर चुकी हैं काम

सारा अली खान ने रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर सिंह की प्रेमिका की भूमिका निभाई थी, जो 2018 में रिलीज हुई थी सारा अपनी फिल्म अतरंगी रे के प्रमोशन के लिए दिल्ली में हैं। रणवीर इन दिनों दिल्ली में आलिया भट्ट के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग कर रहे हैं।

जानें सारा की आने वाली फिल्म अतरंगी रे के बारे में?

जानें सारा की आने वाली फिल्म अतरंगी रे के बारे में?

सारा अली खान अपनी आने वाली फिल्म अतरंगी रे में अक्षय कुमार और धनुष के साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म को आनंद एल राय डॉयरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+