जया बच्चन को लेकर Ranveer Singh का बड़ा खुलासा, बताया सेट पर कैसा था एक्ट्रेस का बर्ताव, बोले-'सब डर जाते..'
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग का अनुभव साझा किया। इस दौरान उन्होंने फिल्म के सेट पर जया बच्चन के व्यवहार पर बात की।
Ranveer Singh On Jaya Bachchan: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म के रिलीज होते ही फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया जिसमें उन्होंने फिल्म की शूटिंग का अनुभव साझा किया।
सेट पर कैसा होता था जया बच्चन का व्यवहार?
धर्मा प्रोडक्शन के जरिए पोस्ट किए गए 'मेकिंग ऑफ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के वीडियो में रणवीर सिंह ने बताया कि फिल्म के सेट पर जया बच्चन का कैसा व्यवहार होता था। उन्होंने कहा कि, सेट पर जया जी के पहुंचते ही सभी लोग अलर्ट हो जाते थे। वहीं, आलिया भट्ट ने जया बच्चन को 'टीम प्लेयर' कहा और बताया कि उनके साथ काम करने के लिए एफर्ट डालने की जरूरत नहीं पड़ती थी।

रणवीर सिंह ने किया खुलासा
रणवीर सिंह ने आगे बताया कि, फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों के साथ काफी अच्छा वक्त बिताया है। उन्होंने कहा कि, "धरमजी बेहद प्यारे हैं। वह डाउन टू अर्थ इंसान हैं। जया जी के पास वह अधिकार है कि जब वह सेट पर आती हैं, तो हर कोई अलर्ट हो जाता है। वह लगातार फिल्म को बेहतर बनाने के लिए काम करती हैं।"
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को पसंद कर रहे फैंस
वहीं फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की बात करें तो यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फैंस की ओर से काफी अच्छी फीडबैक मिल रहा है। सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है। फिल्म में रणवीर, आलिया के साथ जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी ने भी लीड रोल निभाया है।












Click it and Unblock the Notifications