'शक्तिमान' के राइट्स रणवीर सिंह के पास नहीं, फिल्म पर अबतक क्या हुआ? पूरी टाइमलाइन जान लीजिए

Shaktimaan Update: बॉलीवुड में इन दिनों कॉन्ट्रोवर्सी चल रही हैं। हेरा फेरी 3 तो बहुत नई है। इसके पहले जो सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी चल रही है, वो है 'शक्तिमान' की। मुकेश खन्ना और रणवीर सिंह आमने सामने हैं। खबरें थीं कि रणवीर सिंह शक्तिमान का रोल करेंगे। सारी बात फाइनल भी हो गई थी। लेकिन मुकेश खन्ना ने रणवीर के नाम पर मुहर लगाने से इनकार कर दिया। शक्तिामन के क्रिएटर वही हैं।

इस बात की जानकारी लगते ही रणवीर तुरंत मुकेश खन्ना के दफ्तर पहुंच गए। घंटों इंतजार कर उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। इसके बाद बताया गया कि रणवीर खुद शक्तिमान बना रहे हैं। लेकिन वो इसे वेब शो के फॉर्मेट में लेकर आएंगे। खबरें आईं कि रणवीर ने इसके राइट्स भी ले लिए हैं।

Shaktimaan Update

अब हाल ही में रणवीर की टीम ने बयान जारी किया। इसमें उन्होंने कहा, 'शक्तिमान' के राइट्स रणवीर सिंह ने लिए, ऐसी खबरें गलत हैं। फिलहाल वो आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में बिजी हैं। इसके बाद वो 'डॉन 3' की शूटिंग में बिजी हो जाएंगे। बता दें, फिल्मफेयर ने एक रिपोर्ट में बताया था कि रणवीर ने इसके राइट्स लिए हैं। तभी से ये खबरें भी चलने लगीं थी। हालांकि टीम के बयान से साफ हो गया है कि रणवीर के पास अभी किसी नए प्रोजेक्ट के लिए समय नहीं है।

शुरू से अभी तक क्या हुआ? पूरी टाइमलाइन जान लीजिए...

शक्तिमान पर फिल्म बनाने की बात साल 2022 में शुरू हुई थी। सोनी पिक्चर्स इंडिया ने इसकी अनाउंस हुई थी। इतना ही नहीं उन्होंने एक अनाउंसमेंट टीजर भी जारी किया था। तब शुरू हुई लीड एक्टर की चर्चा। क्योंकि ओरिजनल शक्तिमान का किरदार मुकेश खन्ना ने निभाया था। लेकिन फिल्म में कौन निभाएगा। ऐसे में सबसे पहले और मजबूत दावेदार रणवीर सिंह बताए गए। लेकिन मुकेश ने ही मना कर दिया। उन्होंने रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को इसका मुख्य कारण बताया। तब से मान मनौव्वल की प्रक्रिया चल रही है।

इसके बाद कुछ दिनों पहले मुकेश खन्ना ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक प्रोमो शेयर किया था। इससे फैंस अंदाजा लगा रहे थे कि शो का नया सीजन आने वाला है। उन्होंने एक गाना भी रिलीज किया। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग मुकेश को ट्रोल करना शुरू कर दिया। उनका कहना है कि मुकेश को शक्तिमान से ऑब्सेशन हो गया है। वो किसी और इस रोल में नहीं देख सकते हैं। इन सभी आरोपों पर अब मुकेश ने एक ट्वीट कर सफाई दी थी।

मुकेश खन्ना ने X (पहले ट्वीटर) पर लिखा, मैं अपने व्यूवर्स की गलतफहमियां साफ करना चाहता हूं। जो गाना मैंने रिलीज किया और प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इससे उन्हें लगता है कि मैं ही अगला शक्तिमान हूं। जो भी ऐसा सोचते हैं, वो गलत है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। पहली बात तो ये है कि मैं ये क्यों कहूंगा कि मैं अगला 'शक्तिमान' हूं। जबकि मैं तो पहले से ही 'शक्तिमान' हूं। अगला 'शक्तिमान' तब होगा जब कोई दूसरा 'शक्तिमान' होगा। और मैं ही वो 'शक्तिमान' हूं। मेरे बिना और कोई 'शक्तिमान' नहीं हो सकता है। मुझे 'शक्तिमान' के समय से ही 'शक्तिमान' की लेगेसी मेंटेन करनी है। दूसरी बात ये है कि मैं यहां किसी को दिखाने या साबित करने नहीं आया हूं कि मैं रणवीर सिंह या किसी से भी बेहतर हूं। जो शक्तिमान का कवच पहनेगा वही शक्तिमान होगा। (मुकेश खन्ना का ट्वीट देखने के लिए यहां क्लिक करें।)

ख़ैर ये कोई पहली बार नहीं है जब मुकेश का शक्तिमान को लेकर ऐसा बयान दिया गया है। वो बीच बीच में खबरों में बने रहने के लिए ये करते हैं। कभी रणवीर सिंह को को शक्तिमान के रोल के अनफिट बताते हैं। कभी कहते हैं कि टाइगर श्रॉफ को बच्चे सीरियस नहीं लेंगे। हालांकि शक्तिमान फिल्म के लिए सोनी पिक्चर्स काफी एक्साइटेड था। खबरें थी कि इस फिल्म को साउथ के बासिल जॉसफ डायरेक्ट करेंगे। उन्होंने इसके पहले मिन्नल मुरली नाम की फिल्म डायरेक्ट की थी। हालांकि अब इस प्रोजेक्ट पर कोई अपडेट नहीं आया है।

अब हाल ही में मुकेश ने शक्तिमान पर ऑडियो सीरीज अनाउंस की है। वो इसे पॉकेट FM के साथ मिलकर बनाएंगे। अब देखना ये भी है कि ऑडियो सीरीज कब बनती है। बता दें, 1997 में इस शो की शुरुआत हुई थी। जो टीवी पर आता था। ये 450 एपिसोड की सीरीज थी। जिसे दिनकर जानी ने डायरेक्ट और मुकेश खन्ना ने प्रोड्यूस किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+