रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, तृषा और राम चरण एकसाथ आए नजर, वीडियो देखकर लोगों ने कही ये बात

Show Me The Secret: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और उनकी पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एकसाथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आए हैं। वहीं उनके साथ तृषा और राम चरण भी दिखाई दिए हैं। ये चारों लोग एकसाथ एक ही फ्रेम में नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक वीडियो रिलीज किया गया है जिसमें ये चारों कलाकार एकसाथ देखे जा रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की शुरुआत दीपिका पादुकोण से होती है, जिसमें वह पुलिस स्टेशन में नजर आती हैं। दीपिका पुलिस ऑफिसर से कहती हैं- मेरे पति कल रात से गायब हैं। इसके तुरंत बाद इस वीडियो में रणवीर सिंह हैंड्स-फ्री डिवाइस पर चेल्लम सर से बात करते हुए नजर आते हैं। रणवीर सिंह कहते हैं- सर, टारगेट मिल गया है और इसी के साथ वो किसी शख्स का पीछा करना शुरू कर देते हैं।

ranveer singh

एकसाथ नजर आए राम चरण और रणवीर सिंह
वहीं वीडियो में चेल्लम सर कहते हैं- एजेंट, जाओ, जाओ, जाओ। इसके बाद साउथ के फेमस एक्टर राम चरण गलियों में एक आदमी का पीछा करते दिखाई देते हैं और पुलिस स्टेशन में खड़ीं तृषा काफी डरीं और घबराई सी दिखाई देती हैं। वीडियो के आखिर में रणवीर सिंह एक आदमी को दीवार पर धक्का देते हैं और चिल्लाकर कहते हैं- बोल। ये वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

रणवीर सिंह ने शेयर किया वीडियो
वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है- कुछ सीक्रेट्स को सीक्रेट ही रहने देना चाहिए। कुछ सवालों के जवाब न देना ही बेहतर होता है। कुछ रहस्यों को अनसुलझा छोड़ देना ही बेहतर है। जल्द आ रहा है। वहीं रणवीर सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- सीक्रेट का खुलासा। इस बड़े खुलासे के लिए बने रहें। इसी के साथ उन्होंने #Showmethesecret हैशटैग शेयर करते हुए @showme.the.secret हैंडल को भी टैग किया है।

लोगों ने कहा- ये तो ऐड फिल्म लग रही है
इस वीडियो को देखकर लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि ये इन चारों की कोई अपकमिंग फिल्म का सीन हो सकता है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि ये इन चारों के किसी विज्ञापन का ट्रेलर है। रणवीर सिंह ने अपने पोस्ट के आखिर में लिखा है #collab, जिसके बाद से लोगों को लगने लगा है कि ये एक ऐड फिल्म भी हो सकती है। वहीं इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट्स भी आ रहे हैं।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
कुछ लोगों को जहां ये वीडियो पसंद आया है वहीं कुछ लोग इसकी आलोचना करने लगे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक राम तरण जैसे सुपरस्टार बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ फिल्म में काम नहीं करत सकते। हालांकि लोग इस सीक्रेट के खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+