शादी के बाद रणवीर-दीपिका ने धरा बोल्ड अवतार, आखिर इसके पीछे क्या है राज?

नई दिल्ली, 22 जुलाई। बॉलीवु़ड की 'मस्तानी गर्ल' दीपिका पादुकोण ने हमेशा अपने संजिदा अभिनय से लोगों को चकित किया है। उन्हें फिल्म के पुरोधागण संपूर्ण अभिनेत्री का दर्जा देते हैं, उनके अभिनय में हमेशा लोगों को ताजगी ही नजर आई है , चाहे वो 'ओम शांति ओम' हो, या फिर 'चेन्नई एक्सप्रेस', चाहे वो 'रामलीला' हो या फिर 'पद्मावत', दीपिका हर जगह बेहतरीन ही रहीं लेकिन एक्टर रणवीर सिंह से शादी होने के बाद जब से वो पर्दे पर लौटीं हैं तब से उनकी बोल्डनेस देखकर हर कोई हैरान है।

दीपिका ने धरा बोल्ड अवतार

दीपिका ने धरा बोल्ड अवतार

दरअसल यहां पर बात हो रही है उनकी फिल्म 'गहराईयां ' की, जो कि पिछले साल रिलीज हुई थी और जिसमें दीपिका ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी थीं। इस फिल्म में जिस तरह से दीपिका ने लिपलॉक और इंटिमेट सींस दिए थे, उतना तो उन्होंने शादी से पहले की भी किसी फिल्म में नहीं किए थे।

दीपिका को ट्रोल भी किया गया था

दीपिका को ट्रोल भी किया गया था

गौर करने वाली बात ये थी कि दीपिका ने इस फिल्म में नए नवेले एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ इंटिमेट सींस दिए थे। लोगों ने इस बात के लिए दीपिका को ट्रोल भी किया था लेकिन इतना सब कुछ करने के बाद भी फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई।

 रणवीर सिंह का अतरंगी अंदाज

रणवीर सिंह का अतरंगी अंदाज

ये तो हुई दीपिका की बात, अब जिक्र करते हैं उनके पतिदेव एक्टर रणवीर सिंह की ,जो कि पहले से ही काफी अतरंगी मिजाज के हैं। शादी के बाद तो उन्होंने भी शर्म की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। आपको बता दें कि हाल ही में रणवीर सिंह ने एक चैट शो में अपनी शादी की पहली रात का जिक्र किया था। इसके बाद वो बेयर गिर्ल्स के शो में जंगली किसर के रूप में नजर आए थे।

हर किसी को पानी-पानी कर दिया

हर किसी को पानी-पानी कर दिया

रणवीर सिंह का ये रुप लोगों को हजम नहीं हो रहा था कि उन्होंने न्यूड फोटोशूट कराकर हर किसी को पानी-पानी कर दिया है। मालूम हो कि एक्टर रणवीर सिंह ने पेपर मैगजीन के लिये बिना कपड़ों का फोटोशूट कराया है। जिसके बाद वो लोगों के निशाने पर आ गए हैं।

आखिर दोनों को शादी के बाद हो क्या गया है?

आखिर दोनों को शादी के बाद हो क्या गया है?

फिलहाल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का शादी के बाद ये बोल्ड अवतार देख हर कोई हैरान है। लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर दोनों को शादी के बाद हो क्या गया है?

बोल्ड सींस से घबराती हैं विवाहित अभिनेत्रियां

बोल्ड सींस से घबराती हैं विवाहित अभिनेत्रियां

आमतौर पर बॉलीवुड में देखा जाता है कि जिन अभिनेत्रियों ने अपने करियर के शुरुआती दौर में बोल्ड सींस किए हैं, वो शादी के बाद इस तरह के रोल से कतराती नजर आती हैं, लेकिन दीपिका ने इसके उलट काम किया है तो वहीं उनके पतिदेव तो हर तरह से ही आगे निकल गए हैं। फिलहाल इस वक्त सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह और उनका फोटोशूट लोगों के बीच जबरदस्त ढंग से चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग जमकर उस पर कमेंट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+