'मैं तो रस्ते से जा रहा था' पर गोविंदा ने किया धांसू डांस, नहीं रुक पाए रणवीर के कदम और फिर...
हाल ही में फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अवॉर्ड नाइट से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें गोविंदा को स्टेज पर परफॉर्म करता देख रणवीर सिंह खुशी से झूम उठते हैं।
Ranveer

रणवीर ने लूट ली महफिल
कल रात हुए इस अवॉर्ड शो में रणवीर सिंह ने खूब लाइमलाइट लूटी। इस दौरान गोविंदा अपने सारे हिट गानों पर परफॉर्म करते दिखे। तो अपने फेवरेट हीरो को देखकर रणवीर सिंह खुद को कैसे ही रोक पाते। गोविंदा को स्टेज पर परफॉर्म करता देख रणवीर खुद भी नीचे खड़े होकर उन्हीं की तरह झूमने लगे। रणवीर के साथ-साथ गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, मनीष पॉल और अर्जुन कपूर भी थिरकते दिखे।
वायरल हुआ वीडियो
इससे पहले एक और वीडियो में रणवीर सिंह गोविंदा को प्यार से गले लगाते और चूमते हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह गोविंदा के तगड़े फैन हैं। एक्टर ने कई बार खु्द ये बात कही है कि वे गोविंदा के कितने बड़े फैन हैं। एक्टर ने कहा कि गोविंदा एक महान इंसान हैं। उन्होंने गोविंदा को ऑल टाइम ग्रेट बताते हुए कहा कि उनके अंदर टैलेंट का खजाना है। मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है।

'थप्पड़ खाकर मेरी तो लाइफ ही बन गई थी'
रणवीर सिंह ने किल दिल में गोविंदा और अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर की थी। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा भी था कि किल दिल एक रियल जर्नी थी। पता नहीं लग पा रहा था कि ये असली है या फिर नकली। गोविंदा से ऑन स्क्रीन थप्पड़ खाने के बाद मुझे ऐसा लगा कि मेरी तो लाइफ बन गई।

छाए हुए हैं रणवीर सिंह
फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अवॉर्ड नाइट्स में रणवीर कपूर खूब छाए हुए हैं। रणवीर सिंह का एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ, जिसमें वे गोविंदा के पैरों में गिरते हुए नजर आ रहे हैं। गोविंदा अवॉर्ड नाइट में डांस कर रहे होते हैं। इतना देखकर अर्जुन कपूर, मनीष पॉल और आयुष्मान खुराना उनके डांस से इतने इंप्रेस हो जाते हैं कि उनके पैर छूने स्टेज पर ही आ जाते हैं।

गोविंदा के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
बीते दिनो रणवीर सिंह का एक इमोशनल वीडियो भी खूब वायरल हुआ था, जिसमें वे कुछ स्पीच देते दिख रहे थे। बात करते-करते अचानक रणवीर रोने लगते हैं। इसके बाद चेयर पर चढ़कर झूमने लगते हैं। इसके बाद वे गोविंदा और हेमा मालिनी के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications