दीपिका के बाद अब Cannes में होगी रणवीर की एंट्री, लाल बैग और येलो कैप में चले फ्रांस
दीपिका पादुकोण के साथ उनके पति रणवीर सिंह भी कांस में रेड कारपेट पर वॉक करते नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक, कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए रणवीर सिंह रवाना हो गए हैं।
मुंबई, 20 मई : कांस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत से ही एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के अलग-अलग लुक सामने आ रहे हैं। एक्ट्रेस अपने अलग-अलग अंदाज में ग्लैमर का तड़का लगाकर सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। अब ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण के साथ उनके पति रणवीर सिंह भी रेड कारपेट पर वॉक करते नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक, कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए रणवीर सिंह रवाना हो गए हैं और बहुत जल्दी वे एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण संग रेट कारपेट पर वॉक करते दिखने वाले हैं।

दीपिका संग कांस में आएंगे नजर
हाल ही में रणवीर सिंह का एयरपोर्ट लुक देखकर फैंस यह कयास लगा रहे थे कि वे अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के पास जा रहे हैं। अब इस बात की कन्फर्मेशन खुद एक्टर ने दी है। रणवीर ने इस दौरान एक गोल्डन हैट पहना हुआ था और साइड बैग भी लिया हुआ था। ऐसा माना जा रहा है कि रणवीर ने अपने प्रोजेक्ट्स से ब्रेक लिए हुआ है और वे अपनी पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से मिलने के लिए जा रहे हैं। ऐसे में रणवीर को कांस में देखने के लिए फैंस की दिलचस्पी और भी बढ़ गई है।

फिल्म के प्रमोशन में बिजी रणवीर
बताते चलें कि रणवीर अपनी फिल्म जयेशभाई जोरदार के प्रमोशन में बिजी चल रहे थे और अपनी अपकमिंग मूवी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए भी शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म साल 2023 में 10 फरवरी को रिलीज होनी है। करण जौहर ने सोशल मीडिया के जरिये फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

दीपिका को कर रहे हैं मिस
यहां रणवीर अपनी फिल्म जयेशभाई जोरदार के प्रमोशन में काफी बिजी चल रहे थे, वहीं दीपिका कांस फिल्म फेस्टिवल में बिजी हैं। ऐसे में रणवीर अपनी वाइफ को काफी मिस कर रहे थे और उनके साथ समय बिताना चाहते थे इसलिए वे अपनी पत्नी के साथ कांस को एंजॉय करने निकल पड़े हैं। इसके साथ ही कपल रेड कारपेट पर वॉक करते हुए भी नजर आने वाला है। ऐसे में फैंस पहले से ही काफी खुश और एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और रणवीर को रेड कारपेट पर वॉक करते हुए देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।

अतरंगी अंदाज के लिए फेमस हैं एक्टर
रणवीर अपने अतरंगी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। एयरपोर्ट में उन्हें ज्यादातर फंकी लुक में देखा जाता है, जिसके लिए एक एक्टर खूब वाहवाही लूटते हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हें अपने लुक के वजह से ट्रोल भी होना पड़ता है। एक्टर अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपने इस अंदाज के लिए काफी मशहूर हैं। उनके फैंस उनकी एक झलक देखने को बेताब रहते हैं, ऐसे में एक्टर भी अपने फैंस को निराश नहीं करते और अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications