अपने शो पर गोविंदा को देख रोने लगे रणवीर सिंह, कहा-'मेरे भगवान आए हैं...', देखें Viral Video
अपने शो पर गोविंदा को देख रोने लगे रणवीर सिंह, कहा-'मेरे भगवान आए हैं...', देखें Viral Video
मुंबई, 02 जनवरी: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने गेम शो 'द बिग पिक्चर में' अपने रोल मॉडल गोविंदा को देखकर भावुक हो गए। कलर्स द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए द बिग पिक्चर के एक नए प्रोमो वीडियो में रणवीर गोविंदा से मिलने पर रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। बाद में गोविंद उन्हें शांत करवाते हुए दिख रहे हैं। द बिग पिक्चर के नए साल के एपिसोड में गोविंदा बतौर मेहमान आए थे। जैसे ही गोविंदा स्टेज पर आए, रणवीर सिंह उनके पैरों में गिर गए थे। शार्ट वीडियो में दोनों को यूपी वाला ठुमका पर डांस करते और एक-दूसरे को किस करते हुए भी देखा गया है।

रणवीर सिंह बोले- 'मेरे भगवाए आए हैं...'
दर्शकों को गोविंदा का परिचय कराते हुए रणवीर सिंह ने कहा, ''आज मेरे शो पर भगवान आए हैं। इस धन्य दिन पर, मेरे भगवान स्वयं हमसे मिलने आ रहे हैं। एक और एकमात्र, हीरो नंबर एक, गोविंदा।''
रणवीर सिंह ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वह गोविंदा के पैरों में लेटे नजर आ रहे हैं। रणवीर का प्यार देख गोविंदा ने उन्हें बहुत जोर से गले लगाया है। गोविंदा को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह इस प्यार से काफी खुश हैं।

गोविंदा के साथ रणवीर ने लगाए जमकर ठुमके
वीडियो में रणवीर सिंह और गोविंदा को एक-दूसरे के साथ कई गानों पर डांस करते हुए देखा गया है। दोनों ने साथ में इश्क है सुहाना, यूपी वाला ठुमका और अन्य गानों पर डांस किया। रणवीर ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने गली बॉय के दौरान नहीं बल्कि गोविंदा के गाने स्टॉप दैट फ्रॉम गैंबलर के जरिए रैप करना सीखा था। इस शो में गोविंदा के परिवार से पत्नी सुनीता, बेटी टीना और बेटा यशवर्धन आहूजा भी वीडियो कॉल के जरिए शामिल हुए थे।

'मैं गोविंदा का सबसे बड़ा फैन हूं...'
रणवीर सिंह ने अक्सर गोविंदा के लिए अपने प्यार का इजहार किया है। 2014 में किल दिल के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में रणवीर ने कहा था, "गोविंदा जी ही एक कारण है, जिसकी वजह से मुझे फिल्मों का शौक हुआ। वह वास्तव में एक गुरु है और उसका दृष्टिकोण बहुत ओल्ड स्कूल वाला लेकिन काम का मैं गोविंदा का सबसे बड़ा फैन हूं। मैंने उनकी फिल्में देखी हैं - उनमें से कुछ 50 से अधिक बार। मैंने उनके सारे गाने देखे हैं। मुझे उनकी सभी फिल्में पसंद हैं। मैं उनसे प्यार करता हूं। वह एक आइकन हैं।"

'गोविंदा प्रतिभा के मामले में हर किसी से आगे हैं...'
इंडिया टुडे मैगजीन से एक बार बात करते हुए गोविंदा ने कहा था, "चाहे इमोशन हो, कॉमेडी हो या डांस, गोविंदा प्रतिभा के मामले में हर किसी से ऊपर हैं।" रणवीर सिंह की हाल ही में फिल्म 83 रिलीज हुई है। इस फिल्म में रणवीर के साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी हैं। रणवीर के आने वाली फिल्मों की बात करे तो करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, सर्कस और जयेशभाई जोरदार फिल्में लाइनअप हैं।












Click it and Unblock the Notifications