RARKPK Box Office 10: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, 10वें दिन की जबरदस्त कमाई
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Box Office Day 10: करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वहीं फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है।
धमाल मचा रही है रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को रिलीज होने के पहले दिन से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। वहीं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो, फिल्म 10 दिनों 100 करो़ड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। चलिए जानते हैं कि, फिल्म ने 10वें दिन कितने करोड़ की कमाई की।

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म ने पहले हफ्ते 73.33 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं बीते शनिवार को फिल्म ने 11. 50 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके अलावा 10वें दिन यानि रविवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया है। फिल्म ने कुल 13.50 करोड़ रुपयों की कमाई की है। इसी के साथ इन 10 दिनों में फिल्म ने 105.08 करोड़ कुल बिजनेस कर लिया।
फिल्म के मुख्य किरदार
बता दें कि, फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा दिग्गज कलाकार जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी ने भी अहम भूमिका निभाई है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाएगी या फिर मेकर्स को झटका लग सकता है।












Click it and Unblock the Notifications