Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani में होगी इन बड़े सुपरस्टार्स की एंट्री, क्या शाहरुख खान का भी होगा कैमियो?
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के रिलीज होने के बाद फैंस को कई बड़े सरप्राइज मिलने वाले हैं। फिल्म में एक नहीं बल्कि तीन एक्टर्स नजर आएंगे।
Rockey Aur Rani Ki Prem Kahani: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसे फैंस का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच एक सीन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें अनन्या पांडे की झलक देखने को मिली। अब खबर आ रही है कि फिल्म रिलीज होने के बाद करण जौहर अपने फैंस को 3 बड़े सरप्राइज देने वाले हैं।
इन बड़े सुपरस्टार्स की होगी फिल्म में एंट्री
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की दमदार ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री देखने के लिए फैंस फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब खबर आ रही है कि, फिल्म ने 3 बड़े सुपरस्टार्स कैमियो करने वाले हैं। जिनमें न केवल अनन्या, बल्कि वरुण धवन, जान्हवी कपूर और सारा अली खान भी नज़र आने वाले हैं।

क्या शाहरुख खान भी करेंगे कैमियो?
खबरों की मानें तो रणवीर सिंह के गाने में ही वरुण, सारा, अनन्या और जाह्नवी कपूर नज़र आएंगे। इसके अलावा ये भी अफवाहें उड़ रही थी कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी इस फिल्म में कैमियो करने वाले हैं। हालांकि करण जौहर ने इस पर चु्प्पी तोड़ते हुए कहा कि, 'शाह रुख इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। वह फिल्म का पार्ट नहीं हैं, लेकिन उनका प्यार और ब्लेसिंग्स हमेशा मेरे साथ है। वह मेरे लिए परिवार की तरह है'। बता दें कि, करण जौहर की यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications