दुर्गा पूजा पंडाल में जमकर थिरकीं रानी मुखर्जी, सुमोना चक्रवर्ती ने किया जबर धुनुची डांस, वीडियो वायरल
Rani Mukerji and Sumona Chakravarti: इस समय देशभर में बड़े ही घूमधाम से दुर्गा पूजा मनाई जा रही है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी पंडाल में नजर आ रहे हैं और मां दुर्गा से आशीर्वाद ले रहे हैं। इन बॉलीवुड सेलेब्स में रानी मुखर्जी, सुष्मिता सेन, हेमा मालिनी, काजोल, कियारा आडवाणी जैसी खूबसूरत एक्ट्रेसेस शामिल हैं। दुर्गा पंडाल में मौजूज इन सभी हीरोइनों ने न सिर्फ अपनी लुक से लोगों का दिल जीता है बल्कि इनकी सादगी ने भी लोगों के दिलों में इनकी खास जगब बना दी है। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी से लेकर सुष्मिता सेन और कॉमेडियन कपिल शर्मा की रील वाइफ सुमना चक्रवर्ती ने मां दुर्गा के सामने पारंपरिक डांस किया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रानी मुखर्जी ने किया पारंपरिक डांस
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के मुंबई स्थित घर पर पछिले कई वर्षों से नवरात्रि के समय दुर्गा पूजा मनाई जाती हैं। इस पूजा में रानी मुखर्जी का पूरा परिवार शामिल होता है। वहीं पंडाल में मौजूद रानी मुखर्जी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वो वैभवी मर्चेंट और काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी के साथ मां दुर्गा के सामने पारंपरिक डांस करती दिखाई दीं। उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

रानी के सिंपल लुक पर फिदा हुए लोग
वीडियो देखने के बाद रानी मुखर्जी के फैंस का कहना है कि उनका लुक बहुत ही प्यारा लग रहा था। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- रानी मुखर्जी बहुत प्रिटी लग रही हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स ने उनके कपड़ों को लेकर कमेंट किया है कि उन्होंने इवेंट के हिसाब से सही आउटफिट नहीं पहना है।
सुमोना चक्रवर्ती ने किया धुनुची डांस
वहीं टीवी के फेमस कॉमेडी रिएलिटी शो 'कपिल शर्मा शो' में नजर आने वालीं सुमोना चक्रवर्ती का डांस वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। हाल में ही वह मुंबई में दुर्गा पूजा पंडाल पहुंची थीं। वह लाल साड़ी में जबर धुनुची डांस करती नजर आईं। बंगाली अवतार में वह काफी क्यूट और सुंदर लग रही थीं।
मुंह में धुनुची लेकर नाचीं सुमोना
कॉमेडयिन कपिल शर्मा की रील वाइफ सुमोना चक्रवर्ती का डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सुमोना हाथ में ही नहीं बल्कि मुंह में भी धुनुची लेकर डांस करती दिखाई दे रही हैं। दुर्गा पूजा पंडाल में सुमोना के अलावा कपिल शर्मा की वाइफ गिन्नी चतरथ और फिल्म 'दृश्यम' एक्ट्रेस इशिता दत्ता भी नजर आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications