रानी मुखर्जी और काजोल ने करण जौहर के साथ की ऐसी हरकत, दोनों बहनों से परेशान होकर चिल्लाए फिल्म मेकर और....
Koffee With Karan Season 8: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर का पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण 8' इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। करण जौहर के इस शो में सेलिब्रेटी गेस्ट अपने पर्सनल और प्रोफेशनल राज खोलते नजर आते हैं। इस बार के सीजन में अभी तक भाई-बहनों की जोड़ी ने कमाल किया है। शो के अपकमिंग एपिसोड में काजोल और उनकी चचेरी बहन रानी मुखर्जी एकसाथ शो का हिस्सा बनेंगी। शो के प्रोमो में दिखाया गया है दोनों एक दूसरे के राज खोलते हुए खूब मस्ती कर रही हैं।
रानी और काजोल ने करण जौहर को किया परेशान
शो के नए एपिसोड के प्रोमो में देखा जा सकता है कि करण जौहर के दो खास मेहमान रानी मुखर्जी और काजोल खूब मस्ती कर रहे हैं। करण जौहर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जहां दोनों बहनें डायरेक्टर की टांग खिंचाई करती हुई नजर आ रही हैं।

करण जौहर को किया एक्सपोज
वीडियो में देखा जा सकता है कि रानी मुखर्जी कहती हैं- मैं करण जौहर को इस शो पर एक्सपोज करने के लिए आई हूं। ये सुनते ही करण जौहर हैरान हो जाते हैं। वहीं काजोल उनके मजे लेते हुए कहती हैं- मुझे अभी से शो पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि शो के फैंस इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
करण जौहर ने शेयर किया मजेदार किस्सा
प्रोमो में देखा जा सकता है कि बातचीत के दौरान करण जौहर एक मजेदार किस्सा भी शेयर करते हैं। वह कहते हैं- मुझे याद है कि मैं कुछ कुछ होता है की शूटिंग कर रहा था और मेरे पिता महबूब स्टूडियो के बाहर रोड पर खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी संजय दत्त ने पूछा- यश जी आप यहां क्या कर रहे हो? उन्होंने कहा- मेरे बेटे ने सेट लगाया है और मैं सड़क पर आ गया हूं।












Click it and Unblock the Notifications