Randeep-Lin Wedding: शादी के बंधन में बंधे रणदीप-लिन, मणिपुर की रस्मों से हुई शादी, सामने आया वीडियो

Randeep-Lin Wedding Wedding: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ शादी के सात फेरे ले लिए। लंबे इंतजार के बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ हमेशा के लिए साथ रहने की कस्में खा लीं। दोनों दूल्हा-दुल्हन की शादी की रस्में मणिपुर में हो रही हैं जिसकी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

बता दें कि, दोनों की शादी लिन लैशराम के होमटाउन इम्फाल में हो रही है। मणिपुरी रीति-रिवाजों के साथ कपल ने पारंपरिक तरीके से एक दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया। 29 नवंबर 2023 को रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम दूल्हा-दुल्हन के रूप में सजे हुए नजर आए। अब कपल की शादी की पहली झलक सामने आ चुकी है।

Randeep Hooda

सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस को इस शादी का बेसब्री से इंतजार था। इंस्टाग्राम पर कपल के फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। दूल्हन की तरह सजी धजी लिन भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपनी परंपरा को निभाते हुए गोल्ड का सेट पहना हुआ है। वहीं दूल्हे के रूप में रणदीप हुड्डा भी काफी अच्छे लग रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे को सफेद रंग की वरमाला भी पहनाई।

Recommended Video

      शादी के बंधन में बंधे रणदीप-लिन, मणिपुर की रस्मों से हुई शादी, सामने आया वीडियो

      रणदीप हुड्डा और लिन की शादी बाकी बॉलीवुड सेलेब्स से काफी अलग है। जहां सभी सितारे राजस्थान या विदेश में शादी अलग तरीके से करते हैं। वहीं रणदीप हुड्डा और लिन ने अपनी परंपराओं का पालन करते हुए पूरे रीति-रिवाज के साथ सिंपल अंदाज में शादी की। रणदीप ने कपड़ों के उपर से एक सफेद शॉल जैसी ओढ़ी हुई है। वहीं दुल्हन लिन लैशराम पूरी तरह से मणिपुरी ड्रेस में दिख रही है। सोशल मीडिया पर लगातार कपल की शादी की फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं।

      शादी से एक दिन पहले रणदीप और लिन भगवान का आशीर्वाद मंदिर गए थे। इस दौरान दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा। आपको बता दें कि, रणदीप और लिन के बीच 10 साल का फासला है। जहां रणदीप की उम्र 47 साल की है तो वहीं लिन 37 की हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+