ये क्या किया रणदीप हुड्डा ने? हुआ ऐसा हाल, 'वीर सावरकर' बनने के लिए बॉडी के साथ किया ऐसा काम

Randeep Hooda: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा इस समय सोशलमीडिया पर छाए हुए हैं। वह जल्द ही फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म आगामी 22 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खबर है कि रणदीप हुड्डा ने इस फिल्म के लिए जी-तोड़ मेहनत की है और ये उनकी लेटेस्ट फोटो में साफ नजर आ रही है।

'स्वतंत्र वीर सावरकर' के लिए रणदीप हुड्डा का कारनामा
आपको बता दें कि रणदीप हुड्डा ने साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'सरबजीत' के लिए खुद को भूखा रखा था और एकदम पतले-दुबले हो गए थे। उस समय उनकी बॉडी को देखकर लोग हैरान हो गए थे। अब एक बार फिर उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' के लिए ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है।

Randeep Hooda

रणदीप हुड्डा की वायरल सेल्फी
रणदीप हुड्डा ने अपनी लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे देखकर सभी लोग हैरान हो गए हैं। इस फोटो को देखने के बाद से उनकी जमकर तारीफ हो रही है। कुछ लोग तो ये भी बोल रहे हैं कि उन्हें इस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड जरूर मिलेगा।

22 मार्च को रिलीज होगी रणदीप की फिल्म
जानकारी के अनुसार रणदीप हुड्डा अपीन इस फिल्म से डायरेक्शन की दुनिया में भी कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का दमदार किरदार निभाया है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है। ये फिल्म आगामी 22 मार्च 2024 को हिंदी और मराठी भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रणदीप हुड्डा का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन
रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक मिरर सेल्फी शेयर की है। इस तस्वीर में वह इतने दुबले दिख रहे हैं कि उनकी एक-एक हड्डी-पसली दिखाई दे रही है। उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'काला पानी'।

लोगों ने रणदीप के लिए लिखी ऐसी बात
रणदीप हुड्डा का ये ट्रांसफॉर्मेशन देख उनके फैंस से लेकर सेलेब्स तक एकदम शॉक्ड हो गए हैं। लोग इस फोटो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- इसे कहते हैं असली एक्टर। वहीं एक शख्स न लिखा है- क्या बंदा है। हर एक कैरेक्टर में जान डाल देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+