रणबीर कपूर ने पत्नी आल‍िया भट्ट को कहा दाल में लगा तड़का, बोले- मुझे तो टंगड़ी कबाब चाहिए था लेकिन....

फिल्म 'शमशेरा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पहली बार रणबीर कपूर ने पत्नी आलिया भट्ट के बारे में मीडिया के सामने खुलकर बातचीत की।

मुंबई, 24 जूनः बॉलीवुड के क्यूट हीरो रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और फिर अप्रैल 2022 में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। शादी समारोह की तस्वीरें और वीडियोज को लोगों ने खूब पसंद किया। आपको बता दें कि शादी के बाद रणबीर और आलिया हनीमून पर नहीं गए बल्कि अपने फिल्मी करियर को लेकर व्यस्त हो गए। बॉलीवुड के ये पॉवर कपल्स फिलहाल अपने-अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। एक तरफ जहां पत्नी आलिया भट्ट लंदन में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'द हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग कर रही हैं, वहीं रणबीर कपूर अपनी आने वाली बॉलीवुड फिल्म 'शमशेरा' के ट्रेलर को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म 'शमशेरा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर मीडिया से बातचीत करते हुए रणबीर ने अपनी शादी को लेकर कई सारी बातें बताईं।

पहली बार शादी के बारे में बोले रणबीर

पहली बार शादी के बारे में बोले रणबीर

आपको बता दें कि रणबीर और आलिया की शादी को करीब 2 महीने हो चुके हैं। एक्ट्रेस नीतू कपूर ने तो कई बार बेटे रणबीर की शादी और बहू आलिया के बारे में मीडिया से बातचीत की है। लेकिन रणबीर कपूर ने अभी तक अपनी शादी के बारे में कुछ नहीं कहा था। अब उन्होंने पहली बार आलिया के साथ अपनी नई जिंदगी के बारे में मीडिया से बातचीत की।

45 दिनों के अंदर होंगी 2 फिल्में रिलीज

45 दिनों के अंदर होंगी 2 फिल्में रिलीज

फिल्म 'शमशेरा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर मीडिया से बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा- मेरी दो फिल्में, 'शमशेरा' और 'ब्रह्मास्त्र', 45 दिनों के अंतराल में रिलीज हो रही हैं। मुझे नहीं पता ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है या दुर्भाग्य की। क्योंकि दोनों 45 दिनों के अंदर ही रिलीज हो रही हैं। पता नहीं लोग इन्हें कैसे एक्सेप्ट करेंगे।

आलिया मेरे लिए दाल में लगा तड़का हैं

आलिया मेरे लिए दाल में लगा तड़का हैं

रणबीर कपूर ने आगे कहा- फिल्मों के अलावा, यह मेरे लिए एक बड़ा साल है, क्योंकि इस साल ही मैंने शादी भी कर ली है। मैंने हमेशा कहा कि हमें जीवन में दाल चावल की नहीं, टंगड़ी कबाब की जरूरत है, लेकिन अनुभव के साथ मैं कह सकता हूं कि दाल चावल से बेहतर जिंदगी में और कुछ नहीं होता। आलिया मेरे लिए दाल चावल में तड़का है, इसके साथ अचार, वह सब कुछ है और मैं अपने जीवन में इससे बेहतर साथी नहीं मांग सकता था। रणबीर कपूर ने बताया कि आलिया भी उनकी फिल्म शमशेरा को लेकर काफी उत्साहित हैं और हर कदम पर उनके साथ खड़ी हैं।

22 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म 'शमशेरा'

22 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म 'शमशेरा'

आपको बता दें कि यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'शमशेरा' का ट्रेलर देश के तीन शहरों में रिलीज किया गया है। आगामी 22 जुलाई को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए रणबीर कपूर लगभग चार साल बाद बड़े स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले रणबीर कपूर को संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+