रणबीर कपूर अपने फैंस को फिर करेंगे सरप्राइज़, 'धूम 4' में बनेंगे विलेन!
Animal के बाद से Ranbir Kapoor को हर डायरेक्टर अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता है। ऐसे में अब रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रणबीर यशराज फिल्म्स की फेम फ्रैंचाइज़ Dhoom के चौथे पार्ट में नज़र आएंगे। इस फिल्म में उनके विलन बनने की भी खबरें हैं।

दरअसल, आदित्य चोपड़ा अब अपनी धूम फ्रैंचाइज़ को फिर से रीवाइव करना चाहते हैं। इसकी दूसरी वजह ये भी है कि पिछले कुछ समय से यशराज फिल्म्स में अधिकतर स्पाई फिल्में ही बन रही थीं। अब वो अपने दर्शकों को थोड़ा अलग जॉनर की फिल्में दिखना चाहते हैं। ऐसे में धूम फ्रैंचाइज़ से अच्छा कुछ नहीं है।
आदित्य चोपड़ा लिख रहे स्क्रिप्ट
धूम में हमेशा से हीरो को ही विलन बनाया जाता रहा है। धूम में जॉन अब्राहम, धूम 2 में ऋतिक रोशन और धूम 3 में आमिर खान विलन की भूमिका में थे। मेकर्स ने धूम 4 में भी इसी लेगेसी को बरकरार रखना चाहते हैं। एनिमल के बाद रणबीर की थोड़ी खूंखार और लार्जन दैन लाइफ वाली इमेज भी बन गई है। पिंकविला ने सोर्स के हवाले से खबर छापी है। इसमें उन्होंने लिखा, धूम फ्रैंचाइज़ प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा बहुत पसंद करते हैं। अभी के समय को देखते हुए उन्होंने इस फ्रैंचाइज़ को रीबूट करने का फैसला किया है। धूम के पिछले पार्ट्स की ही तरह धूम 4 (धूम रीलोडेड) की स्क्रिप्ट भी आदित्य चोपड़ा विजय कृष्ण आचार्य के साथ मिलकर डेवलेप कर रहे हैं। धूम 4 को लेकर उनका ऐसा सोचना है कि वो दर्शकों एक ऐसा एक्सपीरियंस देना चाहते हैं। जो दर्शकों को धूम के पिछले पार्ट्स से नहीं मिला।
रणबीर को पसंद आया था धूम का बेसिक आइडिया
सोर्स ने आगे बताया, धूम 4 के लिए रणबीर के साथ काफी लंबे समय से बात चल रही थी। उन्होंने धूम 4 का बेसिक आइडिया सुनकर ही इसका हिस्सा बनने की इच्छा जताई थी। अब वो इस फ्रैंचाइज़ में बतौर लीड शामिल हो गए हैं। आदि चोपड़ा को लगता है कि रणबीर धूम लैगेसी को आगे ले जाने के लिए एक आइडल चॉइस हैं।












Click it and Unblock the Notifications