Ramayana Update: 4000 करोड़ी रामायण के पार्ट 2 की शूटिंग शुरू, इस सुपरस्टार के साथ पहली बार काम करेंगे रणबीर
Ramayana Update: Nitesh Tiwari की फिल्म 'रामायण' को लेकर नई जानकारी सामने आई है। खबर है कि फिल्म में Ranbir Kapoor और Yash के बीच एक इंटेंस सीन की शूटिंग पूरी कर ली गई है। बताया जा रहा है कि यह सीन फिल्म के सबसे बड़े हाइलाइट्स में से एक होगा। फिल्म को दो पार्ट्स में बनाया जा रहा है और इसके लिए करीब 4000 करोड़ रुपये का बड़ा बजट तय किया गया है।

'लव एंड वॉर' में देरी का पड़ा असर
इस बीच Sanjay Leela Bhansali की फिल्म Love & War की शूटिंग में देरी हो गई है। इसकी वजह से रणबीर कपूर के शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा। भंसाली की तबीयत खराब होने के कारण इस फिल्म की शूटिंग मई तक के लिए टाल दी गई है। ऐसे में रणबीर कपूर ने इस समय को 'रामायण 2' की शूटिंग के लिए यूज करने का फैसला किया है।
मार्च से मई तक चलेगी बड़ी शूटिंग
रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर कपूर मार्च से मई के बीच फिल्म के दूसरे भाग की कई अहम सीन शूट करेंगे। इस दौरान वह भगवान राम के किरदार के लिए क्लीन-शेव लुक में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि यह लुक पहले भाग से जुड़ी कहानी की निरंतरता बनाए रखने के लिए रखा गया है, ताकि दोनों भागों की कहानी और विजुअल एक जैसे बने रहें।
हनुमान के रूप में दिखेंगे सनी देओल
फिल्म में Sunny Deol हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। पहले भाग में उनका स्क्रीनटाइम सीमित होगा, लेकिन दूसरे भाग में उनकी भूमिका काफी अहम रहने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, सनी देओल करीब 20 मार्च के आसपास फिल्म के सेट पर लौटेंगे और रणबीर कपूर के साथ कई महत्वपूर्ण सीन शूट करेंगे। इन दृश्यों में भगवान राम और हनुमान के कई अहम पल दिखाए जाएंगे।
दूसरे पार्ट में यश की बढ़ेगी भूमिका
फिल्म के पहले भाग में यश की भूमिका सीमित रहने वाली है, जिसमें मुख्य रूप से सीता-हरण और कुछ अन्य दृश्य शामिल होंगे। लेकिन दूसरे भाग में उनका किरदार काफी बड़ा होगा और रणबीर कपूर के साथ उनका टकराव फिल्म का बड़ा आकर्षण माना जा रहा है।
दीपावली पर रिलीज हो सकता है पहला पार्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'रामायण: पार्ट 1' की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है और फिलहाल उसका पोस्ट-प्रोडक्शन काम चल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म का पहला भाग इस साल दीपावली के मौके पर रिलीज हो सकता है। वहीं इसका टीज़र रामनवमी के आसपास जारी किया जा सकता है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications