Ranbir-Alia Baby Girl: बेटा या बेटी....क्या चाहते थे रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद किया ये खुलासा
रणबीर कपूर के घर नन्ही सी परी का जन्म हुआ है। बेटी के जन्म से पहले एक्टर ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें बेटी चाहिए या फिर बेटा।
Ranbir Kapoor Alia Bhatt: बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पैरेंट्स बन गए हैं। कपल के घर एक प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ है। सोशल मीडिया पर लगातार फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स कपल को बधाई दे रहे हैं। वहीं कपूर खानदान की भी खुशी सातवें आसमान पर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणबीर कपूर ने बेटी के जन्म से पहले खुलासा किया था कि वह बेटा या बेटी किसका वेलकम करना चाहते हैं।

शमशेरा का प्रमोशन करने इस शो में पहुंचे थे रणबीर
रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा इसी साल 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म का एक्टर ने जोर-शोर से प्रमोशन किया था। हालांकि इसके बावजूद फिल्म को फैंस की ओर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसी सिलसिले में एक्टर 'रविवार विद स्टार परिवार' में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने 'अनुपमा' उर्फ रुपाली गांगुली से पालन-पोषण के टिप्स लिए।

बेटा या बेटी...क्या चाहते थे रणबीर?
रुपाली गांगुली संग बातचीत के दौरान रणबीर कपूर ने कई बड़े खुलासे किए। साथ ही एक बेटी होने की इच्छा जाहिर की। इस शो का प्रोमो स्टार प्लस के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था। जिसमें रणबीर कपूर ये साफ कहते हुए नजर आए कि 'मुझे तो बेटी ही चाहिए'।

रुपाली गांगुली ने दी पिता बनने की ट्रेनिंग
इसके पहले शो का एक और प्रोमो शेयर किया गया था। जिसमें पिता रणबीर कपूर को रुपाली गांगुली से अच्छे पापा बनने की ट्रेनिंग लेते हुए देखा गया था। वीडियो में रणबीर को एक बच्चे को गोद में लिए देखा जा सकता है और होस्ट अर्जुन बिजलानी, रणबीर को बच्चों को संभालने के लिए अच्छी ट्रेनिंग देने के लिए रुपाली गांगुली की जमकर तारीफ करते हैं। वीडियो को देखकर ये साफतौर पर कहा जा सकता है कि, रणबीर कपूर एक अच्छे पिता साबित होंगे।
Recommended Video

एक्टर के घर आई प्यारी सी लक्ष्मी
6 नवंबर को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के पैरेंट्स बनने की खबर सामने आई है। एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया। नन्ही सी परी के घर आने से पूरा कपूर खानदान खुशी से झूम उठा है। वहीं फैंस को अब इंतजार है कि एक्ट्रेस कब अपनी बेटी की झलक उनके साथ साझा करेंगी। फिलहाल सभी कपल को लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।

रणबीर-आलिया की शादी
बता दें कि, लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने मुंबई में अपने आवास पर ही शादी की थी। वहीं शादी के 2 महीने बाद 27 जून 2022 को एक्ट्रेस ने दो तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications