Animal BO Prediction 1: रिलीज होते ही एनिमल ने मचाया धमाल, पहले दिन तोड़ेगी जवान का रिकॉर्ड?
Animal Box Office Collection Prediction Day 1: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की स्टारर फिल्म एनिमल लंबे इंतजार के बाद फाइनली आज 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था और अब फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद आडियंस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 30 करोड़ का बिजनेस किया। आइए जानते हैं कि ओपनिंग डे पर फिल्म एनिमल क्या बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ पाएगी।
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल रिलीज से पहले ही धमाल मचा रही थी। देशभऱ में धड़ाधड़ फिल्म की एडवांस बुकिंग हो रही थी। सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। सुबह से ही सभी थिएटर्स हाउसफुल जा रहे हैं। इसी के साथ फिल्म की पहले दिन की कमाई के भी शानदार आंकड़ें सामने आ गए हैं।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल शाहरुख खान की पठान और सनी देओल की गदर 2 को कड़ी टक्कर देने वाली है। आंकड़ों की मानें तो फिल्म पहले दिन 60 करोड़ का कारोबार कर सकती है। अनुमान ये भी लगाया जा रहा है कि फिल्म एनिमल पहले दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। हालांकि ये सिर्फ अनुमान है देखना होगा कि शाम तक फिल्म की कमाई के आंकड़े कैसे रहते हैं।
बता दें कि, संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल की कहानी बाप-बेटे के रिश्ते पर आधारित है। जिसका किरदार रणबीर कपूर और अनिल कपूर निभाएंगे। इसके अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल लीड रोल में हैं। फिल्म एनिमल का क्लैश विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर से होगा। लेकिन इसके बावजूद एनिमल को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications