Animal Advance Booking: शुरू हुई 'एनिमल' की एडवांस बुकिंग, टिकट के दाम सुनकर लगेगा झटका
Animal Advance Booking: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 23 नवंबर को फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज किया गया जिसके बाद से फैंस फिल्म को थिएटर में देखने के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए। लेकिन अगर आप फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं तो पहले यहां टिकट के दाम जान लीजिए।
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना फिल्म एनिमल का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। फिल्म देखने का फैंस में इतना उत्साह है कि वह बड़े पर्दे पर देखने के लिए हजारों रुपये खर्च करने के लिए भी तैयार हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, देशभर में एनिमल की धुआंधार टिकट बुक हो रही हैं। वहीं फैंस का क्रेज देखते हुए मेकर्स ने टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं। 'बुकमायशो' के अनुसार मुंबई में टिकट के दाम 1560 से 2200 हैं। वही अन्य शहरों में भी लगभग टिकट के दाम काफी ज्यादा बढ़ा दिए गए हैं। हालांकि दिल्ली-एनसीआर में, इस मूवी के टिकट के दाम काफी सामान्य हैं। लगभग 500 से 800 के बीच टिकटें बिक रही हैं।
बता दें कि, रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में एक्टर अपने एक्शन अवतार में नजर आएंगे। वहीं बॉबी देओल भी अपने खुंखार अवतार से फैंस का दिल जीत लिया। लोग उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। ये फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।












Click it and Unblock the Notifications