यूं ही नहीं हुई थी रणबीर कपूर की इस बच्चे से मुलाकात, फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से जुड़ा है खास कनेक्शन

कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर की एक वीडियो सामने वायरल हुई थी। जिसमें वह एक छोटे बच्चे के साथ खेलते हुए नजर आए। इस बच्चे से एक्टर की क्यों मुलाकात हुई अब इसकी वजह सामने आ गई है।

मुंबई, 19 सितंबर: बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म ने अब तक अपने कलेक्शन से कई फिल्मों को पछाड़ दिया है। लेकिन इस फिल्म में एक खास बात थी जिसे शायद आप में से कुछ ही लोगों ने नोटिस किया हो। अब ये खास बात फिल्म में एक छोटे किरदार से जुड़ी है। चलिए हम आपको बता दें कि आखिर हम किस किरदार के बारे में बात कर रहे हैं।

रणबीर कपूर की हुई थी इस बच्चे से मुलाकात

रणबीर कपूर की हुई थी इस बच्चे से मुलाकात

कुछ ही दिनों पहले रणबीर कपूर की एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें वह एक छोटे से बच्चे के साथ खेलते हुए नजर आए। इस वीडियो को फैंस ने भी काफी पसंद किया। अब एक्टर की इस बच्चे से क्यों मुलाकात हुई इसका खुलासा हो चुका है। जी हां आपको बता दें कि ये बच्चा रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का हिस्सा रहा है।

मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

दरअसल, फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर के किरदार शिवा के बचपन का रोल इस बच्चे ने निभाया था। जिसका नाम निवान बताया जा रहा है। ब्रह्मास्त्र के सेट से अयान मुखर्जी और मौनी रॉय के साथ तस्वीरों में बच्चे को देख फैंस खुश हो गए और लगातार तस्वीरों में अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

बच्चे के साथ मस्ती करते दिखे अयान मुखर्जी

एक तस्वीर में, अयान मुखर्जी ने बच्चे को अपने कंधों पर उठा लिया था, जिसके बदले में उस बच्चे ने उनके बाल पकड़ लिए थे। वहीं मौनी भी अयान के बगल में खड़ी थी और उसने अपनी सुरक्षा के लिए बच्चे का हाथ पकड़ रखा था। दूसरे में, मौनी मुस्कुराती हुईं और उसने सफेद कुर्ता पहने बच्चे को गोद में लिया।

आलिया भट्ट ने शेयर की थी वीडियो

आलिया भट्ट ने शेयर की थी वीडियो

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर की इस बच्चे के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इस वीडियो में रणबीर कपूर निवान पर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसके कैप्शन पर उन्होंने लिखा, "ठीक है! रोते हुए इमोजी के साथ, यह वीडियो एक पूर्ण वाइब है"। इसके अलावा यह वीडियो निवान के माता-पिता ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

वहीं बात करें रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय मुख्य किरदार में नजर आए। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म पर बायकॉट का कोई असर नहीं हुआ और अब यह टॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+