रणबीर कपूर को आलिया भट्ट को Kiss करते फैन ने पकड़ा, वायरल तस्वीर में देखें कपल का रोमांस
रणबीर कपूर को आलिया भट्ट को Kiss करते फैन ने पकड़ा, वायरल तस्वीर में देखें कपल का रोमांस
मुंबई, 20 अगस्त: बॉलीवुड स्टार जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इंडस्ट्री के सबसे हॉच कपल्स में से एक हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लंबे समय से कपल गोल सेट कर रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया एक ऐसे कपल हैं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर आपको देखने को नहीं मिलती है। रणबीर और आलिया ना के बराबर अपनी तस्वीरों को एक साथ सोसल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर नहीं है। वह पैपराजी और मीडिया से भी दूरी बनाकर रखते हैं। रणबीर कपूर आलिया भट्ट, मां नीत कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी द्वारा शेयर की गई तस्वीरें में भी कम दिखते हैं। यही वजह है कि जब भी रणबीर और आलिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती है, वायरल हो जाती है।

कहां दिखें आलिया और रणबीर कपूर kiss करते
आलिया भट्ट की स्टाइलिस्ट लक्ष्मी लहर ने गुरुवार (19 अगस्त) को एक्ट्रेस की सिंगल तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में आलिया हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रही हैं। आलिया की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसी बीच लोगों का ध्यान आलिया की तस्वीर में दिखाई दे रही बैकग्राउंड में दीवार पर पड़ी। आलिया के बिल्कुल ऊपर दीवार पर एक फोटो फ्रेम दिखाई दे रही है। इस फोटो में आलिया और रणबीर नजर आ रहे हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में रणबीर सीढ़ियों पर बैठे नजर आ रहे हैं और आलिया के माथे पर किस कर रहे हैं।

फैन ने आलिया और रणबीर को Kiss करते किया स्पॉट
आलिया की तस्वीर में उस फोटो फ्रेम को एक फैन ने स्पॉट किया। जिसके बाद उस फैन ने आलिया की तस्वीर को क्रॉप कर इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। जो अब वायरल हो रही है। फैन ने कहा है कि आलिया के माथे पर किस करते रणबीर की ये फोटो उस वक्त की है, जब कपल रणथंबौर की ट्रिप पर गए थे। आलिया और रणबीर 2021 में नए साल पर वकेशन के लिए एक साथ रणथंबौर गए थे। इस दौरान आलिया और रणबीर के साथ सोनी राजदान (आलिया की मां) और नीतू कपूर भी साथ गई थीं।

जल्द ही शादी करने वाले हैं आलिया और रणबीर
आलिया और रणबीर कपूर जल्द ही एक-दूसरे से शादी करने वाले हैं। आलिया और रणबीर दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने की इच्छा मीडिया के सामने भी जताई है। इंटरनेट पर इस कपल की चर्चा हमेशा होती है। दोनों की शादी की अनांउसमेंट कभी भी हो सकती है। रणबीर कपूर इन दिनों मुंबई में अपना नया घर भी बनवा रहे हैं, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। चर्चा है कि शादी के बाद आलिया और रणबीर वहीं रहेंगे।

लिव इन में रहते हैं आलिया-रणबीर
कुछ सालों से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक-दूसरे के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते हैं। आलिया और रणवीर को कई बार एक ही घर से बाहर निकलते हुए देखा गया है। आलिया के हाल ही एक लाइव वीडियो में रणबीर कपूर को पीछे शर्टलेस देखा गया था। आलिया भट्ट से पहले रणबीर कपूर दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को डेट कर चुके हैं।

'ब्रहास्त्र' में एक साथ दिखेंगे आलिया-रणबीर
आलिया और रणबीर ने अभी तक एक भी फिल्म में साथ में काम नहीं किया है। आलिया और रणबीर दोनों बतौर जोड़ी आने वाली फिल्म 'ब्रहास्त्र' में एकसाथ नजर आएंगे। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications