'रणबीर कपूर भारत के बेस्ट एक्टर हैं....', साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने 'एनिमल' के लिए कह दी ऐसी बात कि.....

Animal and Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' अब बस 2 दिन बाद ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लोगों को इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म आगामी 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। इन दिनों रणबीर कपूर अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं।

महेश बाबू ने रणबीर कपूर की जमकर की तारीफ
हाल ही में रणबीर कपूर फिल्म के प्रमोशन के लिए हैदराबाद पहुंचे थे, जहां एक इवेंट का आयोजन किया गया था। इस इवेंट में साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू भी मौजूद थे। 'एनिमल' के इस प्रमोशनल इवेंट में महेश बाबू ने रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की। साथ ही उन्होंने रणबीर के बारे में एक ऐसी बात कही जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

mahesh babu

महेश बाबू ने खुद को बताया रणबीर का फैन
साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इस इवेंट में महेश बाबू ने रणबीर कपूर को भारत का बेस्ट एक्टर बताया है। साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया है कि वह रणबीर कपूर के बहुत बड़े फैन हैं।

'रणबीर कपूर इंडिया के बेस्ट एक्टर हैं'
वायरल हो रहे वीडियो में महेश बाबू स्टेज पर खड़े नजर आ रहे हैं। उनके सामने रणबीर कपूर भी खड़े है। इस दौरान महेश माइक में कहते हैं- मैंने रणबीर से मिलने से पहले ये बात उन्हें बताई थी लेकिन शायद उन्होंने इसे सीरियसली नहीं लिया था। मैं इस बात को आज फिर बताना चाहता हूं कि मैं रणबीर कपूर का बहुत बड़ा फैन हूं और मेरे हिसाब से रणबीर इंडिया के बेस्ट एक्टर हैं। मेहश बाबू की ये बात सुनने के बाद रणबीर कपूर मुस्कुराने लगते हैं।

'एनिमल' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम
आपको बता दें कि फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ साथ रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं। वहीं इस फिल्म में बॉबी देओल ने नेगेटिव किरदार निभाया है। रणबीर कपूर और बॉबी देओल का खूंखार लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने भी धूम मचा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+