'राम' बनने के लिए रणबीर कपूर ने शराब-नॉनवेज से तोड़ा नाता, हाथ में क्या कर रहा है ड्रिंक का ग्लास? भड़के फैंस

Ranbir Kapoor Drink Glass: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में एक्टर भगवान राम की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। जिसके लिए रणबीर दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो, रणबीर कपूर की फिल्म रामायण तीन पार्ट में बनेगी। वहीं भगवान राम के रोल के लिए एक्टर ने शराब पीना और नॉनवेज खाना तक छोड़ दिया है। जिससे वह अपने रोल के साथ न्याय कर सकें। लेकिन जो तस्वीरें सामने आई है उससे तो कुछ और ही एक्टर की सच्चाई पता चल रही है।

Ranbir Kapoor

दरअसल, बीते दिनों रणबीर कपूर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए इटली गए थे। इस बीच एक्टर की एक तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वह मेहमानों के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनके बगल में शनाया कपूर खड़ी हुई नजर आईं। लेकिन रणबीर के हाथ में ड्रिंक का ग्लास देखकर फैंस हैरान रह गए।

इस फोटो के सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि जब कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर ने फिल्म रामायण के लिए शराब पीनी छोड़ दी थी तो फिर ये सब क्या है। अब इस फोटो को देखकर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों का कहना है कि राम के रोल के साथ रणबीर कपूर का ये कैसा न्याय है। वहीं कुछ ने एक्टर को रामायण में काम ना करने की सलाह तक दे डाली।

बता दें कि, रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही है। 835 करोड़ रुपए के बजट में बन रही इस फिल्म में सई पल्लवी माता सीता का रोल निभाते हुए नजर आएंगी। वही दूसरी तरफ साउथ सुपरस्टार यश रावण की भूमिका निभाएंगे। वहीं खबर ये भी है कि सनी देओल हनुमान का रोल प्ले करेंगे। हालांकि इसको लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+