रणबीर कपूर ने गुदवाया 'राहा' के नाम का टैटू, जानें शरीर के किस हिस्से में लिखवाया बेटी का नाम

Ranbir Kapoor Tattoo: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। गत 23 नवंबर 2023 को रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोगों की मानें तो ट्रेलर में रणबीर कपूर का खूंखार लुक हैरान कर देने वाला है। फिल्म में रणबीर कपूर एक्टर अनिल कपूर के बेटे बने हैं और दोनों की एक अलग तरह की बॉन्डिंग दिखाई गई है।

रणबीर कपूर ने बनवाया राहा के नाम का टैटू
इस समय रणबीर कपूर फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में वह मूवी की लीड हीरोइन रश्मिका मंदाना के साथ 'अनस्टॉपेबल' शो में दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम अपने कॉलर बोन पर गुदवाया है। रणबीर कपूर ने बेटी राहा को लेकर कई तरह की बातों का खुलासा किया है।

ranbir kapoor

रणबीर की कलाई पर 'आवारा' टैटू
आपको बता दें कि रणबीर कपूर ने फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में लीड रोल के लिए अपनी कलाई पर 'आवारा' टैटू बनवाया था। साल 2022 में 'मैशेबल' के साथ एक इंटरव्यू में एक्टर ने खुलासा किया था कि वह एक टैटू बनवाना चाहते थे। उन्होंने कहा था- अभी तक कोई नहीं है। उम्मीद है कि जल्द ही बनवाऊंगा। 8 या कुछ और जो मैं नहीं जानता हूं। हो सकता है कि मेरा टैटू बच्चों के नाम का हो या फिर कुछ और भी हो सकता है।

आलिया भट्ट ने राहा को लेकर कही थी ये बात
जानकारी के अनुसार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अभी तक अपनी बेटी के चेहरे का खुलासा नहीं किया है। वहीं आलिया भट्ट ने कुछ दिनों पहले ही करण जौहर के पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' में बताया था कि रणबीर अपनी बेटी राहा के लिए काफी पजेसिव हैं। वह उसे बहुत प्यार करते हैं और पैपराजी से रिक्वेस्ट करते हैं कि वह राहा की फोटोज न लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+