रणबीर कपूर के फिटनेस ट्रेनर ने दिखाई एक्टर की टोन्ड बॉडी, वायरल हुई तस्वीरें

Ranbir kapoor Photos: रणबीर कपूर के फिटनेस ट्रेनर ने उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की। एक्टर की टोन्ड बॉडी देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor Photos: लव रंजन की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' से रणबीर कपूर काफी चर्चा में हैं। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म में पहली बार रणबीर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी देखी गई। फिल्म में कई बार रणबीर कपूर ने फैंस को अपने सिक्स पैक एब्स दिखाए। अब फिटनेस ट्रेनर शिवोहम ने खुलासा किया है कि कैसे इस लुक को पाने के लिए रणबीर कपूर ने हार्डकोर वर्कआउट किया। फिटनेस ट्रेनर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक्टर की शर्टलेस तस्वीरें शेयर की है, जिन्होंने इंटरनेट पर आग लगा दी है।

एक्टर के फिटनेस ट्रेनर शिवोहम ने उनकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। कैप्शन में उन्होंने कहा कि इस लुक को हासिल करने के लिए एक्टर ने डिसिप्लेन और अनुशासन दिखाया है। उन्होंने आगे लिखा- आप जो देख रहे हैं वो असल में अनुशासित जीवनशैली, समर्पण और कड़ी मेहनत का उदाहरण है। ये एक टीम वर्क है और इस तरह के रिजल्ट आसानी से नहीं मिलते। इसके लिए जागने और हर चीज करने की जरूरत होती है। और यही बात आपको बाकी लोगों से अलग करती है। रणबीर ने कई बार शूटिंग के बीच भी समय निकाला है।

रणबीर कपूर को सिक्स पैक एब्स में देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। 'तू झूठी मैं मक्कार' फिल्म में एक्टर की टोन्ट बॉडी देखने के बाद फैंस काफी हैरान हैं। फिटनेस ट्रेनर ने भी एक्टर के डेडीकेशन की काफी तारीफ की है। एक्टर की रिप्ड बॉडी देखने लायक है।

शिवोहम ने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाने के लिए रणबीर कपूर की तारीफ भी की। पिछले साल रणबीर और आलिया एक बच्चे के मां-बाप बने। शिवोहम ने आगे कहा कि अपने पर्सनल जीवन के साथ-साथ प्रोफेशनल जीवन को भी संतुलित करते हुए। ये सभी चीजें किताबें पढ़ने से नहीं सीखी जा सकती हैं। दुनिया को एक्टर की अगली फिल्म एनिमल दिखाने का इंतजार नहीं कर सकता।

'तू झूठी मैं मक्कार' फिल्म ने पहले ही दिन 15.73 करोड़ का नेट बिजनेस किया। फिल्म में रणबीर कपूर श्रद्धा कपूर के साथ हैं। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने सबसे ज्यादा ओपनिंग कमाई दर्ज की है। बताते चलें कि आने वाले दिनों में रश्मिका मंदाना के साथ एक्टर की फिल्म एनिमल आने वाली है। इस फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी शामिल हैं। इस साल के अंत में फिल्म रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+