Shamshera का पहला गाना ‘जी हुजूर’ हुआ रिलीज, बच्चों के साथ रणबीर कपूर ने किया जबरदस्त डांस, देखिए वीडियो

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म शमशेरा का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था जो कि फैंस को काफी पसंद आया। वहीं अब उनकी इस फिल्म का पहली गाना ‘जी हुजूर’ रिलीज हो गया है।

मुंबई, 29 जून: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शमशेरा को लेकर सुर्खियों में हैं। जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था वहीं अब फिल्म का पहला गाना जी हुजूर भी रिलीज कर दिया गया है। गाने में रणबीर छोटे बच्चों के साथ जांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने में रणबीर कपूर की एनर्जी लंबे समय बाद दिखाई दी। जिसकी फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं।

ranbir kapoor

शमशेरा का नया गाना रिलीज
यश राज फिल्म्स के रिलीज किए गाने 'जी हुजूर' में फैंस के लिए सबसे स्पेशल चीज ये है कि रणबीर कपूर का धमाकेदार डांस लंबे समय बाद देखने को मिला। साथ ही गाने में वह मस्तमौला होकर झूमते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में रणबीर कपूर जैसे जैसे स्टेप्स कर रहे हैं वैसे ही उनके साथ मौजूद छोटे बच्चे उसको कॉपी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को आदित्य नारायण ने शादाब फरीदी ने मिलकर गाया है।

रणबीर कपूर ने किया धमाकेदार डांस
ये गाना रिलीज होने के कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर छा गया। गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। इस गाने को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। रणबीर कपूर की ये फिल्म फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है क्योंकि इस फिल्म की खास बात ये होगी कि अपने करियर में रणबीर कपूर पहली बार डबल रोल करेंगे और दूसरी वह लगभग 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं।

शमशेरा में मुख्य किरदार
बता दें कि, रणबीर कपूर की आखिरी फिल्म संजू थी जिसमें उन्होंने संजय दत्त की बायोपिक की थी। ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। जिसके बाद वह अब लंबे समय बाद फिल्म शमशेरा में नजर आएंगे जो कि, 22 जुलाई को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म वह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ नेगेटिव रोल में संजय दत्त नजर आएंगे। वहीं रणबीर कपूर और संजय दत्त के अलावा इस फिल्म में वाणी कपूर भी नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+