OTT पर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन से रणबीर कपूर ने किया इनकार, कहा- आलिया की हो गई है ये हालत

वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो रणबीर कपूर ओटीटी पर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को प्रमोट न करने की कई सारी दलीलें देते हैं, लेकिन अचानक ही डायरेक्टर अयान मुखर्जी का फोन आते ही वह पलट जाते हैं।

Brahmastra On OTT: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को जमकर इन्जॉय करने में लगी हुई हैं। फिलहाल उन्होंने काम से ब्रेक ले लिया है और घर पर आराम कर रही हैं। कहा जा सकता है कि आलिया भट्ट इस वक्त मैटरनिटी लीव पर हैं। इसी बीच आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1 शिवा' को प्रमोट करने से इनकार करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो वह ओटीटी पर फिल्म को प्रमोट न करने की कई सारी दलीलें देते हैं, लेकिन अचानक ही फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी का फोन आते ही वह एकदम पलट जाते हैं। ये वीडियो काफी मजेदार है और लोग इसे खूब इन्जॉय कर रहे हैं।

आलिया ने शेयर किया पति रणबीर कपूर का वीडियो

आलिया ने शेयर किया पति रणबीर कपूर का वीडियो

आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' आगामी 4 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इसी से जुड़ा एक प्रमोशनल वीडियो आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जो कि काफी मजेदार है। आलिया ने फिलहाल प्रेग्नेंसी के लास्ट टर्म के चलते अपने काम से पूरी तरह से ब्रेक ले लिया है। यही कारण है कि इस वीडियो में वह नजर नहीं आ रही हैं लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर रणबीर का यह वीडियो शेयर कर लोगों को खुश कर दिया है।

रणबीर कपूर ने 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन से किया इनकार

रणबीर कपूर ने 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन से किया इनकार

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के लीड हीरो रणबीर कपूर फोन पर किसी से बातें करते हुए मूवी के प्रमोशन के खिलाफ बोलते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो के आखिर तक रणबीर एकदम पलट जाते हैं। वीडियो में फोन पर बातें करते हुए रणबीर कहते हैं- नहीं भाई, हो गया.. मेरा 'ब्रह्मास्त्र' का प्रमोशन हो गया और अयान मुखर्जी भी बहुत हो गया। 'ब्रह्मास्त्र' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ रही है, तो उसका मतलब क्या है प्रमोशंस, और प्रमोशन और प्रमोशन...इतना तो आलिया ने फिल्म में शिवा शिवा नहीं बोला होगा, खुद डांस करके भूत बन चुका हूं मैं, आलिया की आवाज बैठ चुकी है हर इवेंट में केसरिया गाते-गाते।

रणबीर ने कहा- प्रमोशन के अलावा भी मेरी लाइफ है

रणबीर ने कहा- प्रमोशन के अलावा भी मेरी लाइफ है

वीडियो में रणबीर कपूर ने आगे कहा- 150 ड्रोन्स उड़ा दिए, 250 लड्डू बांट दिए, अब क्या करूं, सबके घर जाऊं? पर्सनली सबको ये बोलूं कि देवी, सज्जनों हमारी ये फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ रही है, प्लीज देखिए प्लीज देखिए, लाइट आ रही ही, लाइट आ रही है। लाइट आ चुकी है, हैप्पी दिवाली। 'ब्रह्मास्त्र' मॉन्स्टर हिट है और ये क्या अयान को लगता है कि 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के अलावा मेरी लाइफ ही नहीं है। बाप बनने वाला हूं। यह मेरी लाइफ का बड़ा मोमेंट है।

अयान का कॉल आते ही पलट गए रणबीर

अयान का कॉल आते ही पलट गए रणबीर

ये बातें करते हुए ही रणबीर के फोन पर कोई और कॉल आता है, जो कि फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी का होता है। रणबीर उनका फोन रिसीव करते हैं। अयान भी उनसे 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के लिए बात करते हैं। अयान की बात सुनकर रणबीर तुरंत तैयार हो जाते हैं और कहते हैं कि उन्हें इस फिल्म का प्रमोशन जरूर करना चाहिए, सबको देखना पड़ेगी 'ब्रह्मास्त्र'। अयान का फोन काटते ही रणबीर कुशन को अपने सिर पर पटकते नजर आते हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल

आलिया का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, भाग्यश्री, डायना पेंटी, रिद्धिमा पंडित, सोनी राजदान, सोफी चौधरी, जोया अख्तर जैसे सिलेब्रिटीज ने लाफिंग इमोजी भी शेयर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+