रणबीर कपूर ने 'बन ठन चली बोलो' गाने पर किया ऐसा डांस, देखते रह गए लोग, 'एनिमल' की रैपअप पार्टी का वीडियो वायरल
Ranbir kapoor Dance Video: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाले हैं। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में रणबीर कपूर जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है। शूटिंग खत्म होने के बाद से इसके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। अब हाल ही में फिल्म 'एनिमल' की रैपअप पार्टी का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो में फिल्म के लीड हीरो रणबीर कपूर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग खत्म होने के खबर के बाद से अब लोग इस मूवी के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म की रैप अप पार्टी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मूवी के लीड हीरो रणबीर कपूर डांस करते नजर आ रहे हैं।

रणबीर कपूर ने किया जबरदस्त डांस
रणबीर कपूर इस रैप अप पार्टी वीडियो में 'छैयां छैयां' और 'बन ठन चली बोलो' जैसे गाने पर धमाकेदार डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रू के सभी मैंबर्स भी उनके साथ खूब मस्ती कर रहे हैं। आपको बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी दिखाई देंगे।
'एनिमल' की रैपअप पार्टी का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हा रहे रैप पार्टी के वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग रणबीर कपूर और फिल्म क्रू मेंबर्स की मस्ती की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि पहले ये फिल्म आगामी 11 अगस्त 2023 को रिलीज होनी थी लेकिन इसी दिन अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर 2' भी रिलीज हो रही है। फिल्म 'गदर 2' में सनी देओल और अमीषा पटेल नजर आएंगी। वहीं अगस्त में ही अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' भी रिलीज होगी।
फिल्म की रिलीज डेट को बदला गया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'एनिमल' के मेकर्स 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' से क्लैश को लेकर डर गए हैं और इसी वजह से उन्होंने अपनी फिल्म की डेट आगे खिसका दी है। वहीं फिल्म 'एनिमल' के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया पर रिलीज डेट में बदलाव की वजह खुद बताई है। उन्होंने बताया है कि फिल्म की रिलीज डेट को बदला गया है और ऐसा पोस्ट प्रॉडक्शन और क्वालिटी की वजह से किया जा रहा है।
1 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म 'एनिमल'
संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपने वीडियो में कहा है- सबको नमस्कार, मैं फिल्म एनिमल का डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा हूं। मैं इस वीडियो को दो कारणों से बना रहा हूं, पहला कारण कि क्यों हम लोग फिल्म को 11 अगस्त 2023 को रिलीज नहीं कर रहे हैं, और दूसरा ये कि इसकी नई रिलीज डेट क्या होने वाली है। उन्होंने बताया कि पोस्ट प्रॉडक्शन का काम अभी तक अधूरा है जिसमें काफी वक्त लग जाएगा। ऐसे में फिल्म 'एनिमल' को आगामी 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications