ANIMAL के सेट पर रणबीर कपूर ने क्रू मेंबर के साथ क्लिक करवाई फोटो, बिखेरी लाखों डॉलर की मुस्कान

मुंबई, 30 अप्रैल: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट के साथ अपनी शादी के कुछ दिनों बाद ही रणबीर कपूर ने एनिमल की शूटिंग शुरू की। अभिनेता ने अपनी कोस्‍टार रश्मिका मंदाना के साथ संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन की शूटिंग के लिए मनाली पहुंचे। एनिमल के लिए परिणीति चोपड़ा शुरू में फिल्म का हिस्सा थीं, लेकिन वह पीछे हट गईं और रश्मिका को अब ये प्रोजेक्‍ट मिल गया है । एनिमल के मनाली शेड्यूल को पूरा करने के बाद, अभिनेता ने एक बार फिर फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू कर दी। उन्होंने एनिमल के क्रू मेंबर के साथ भी पोज दिए और उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ranbir

रणबीर ने बिखेरी लाखों डॉलर की मुस्कान

रणबीर कपूर के फैनक्लब ने एनिमल की फीमेल क्रू मेंबर के साथ एक्टर की फोटो शेयर की। फोटो में रणबीर को अपने क्लीन शेव लुक और अपनी मिलियन-डॉलर की मुस्कान को फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है। फीमेल क्रू मेंबर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो शेयर की और उनके साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर किया। क्रू मेंबर ने अपनी आईजी स्टोरी पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'उनके साथ काम करना बहुत अच्छा है। मैं मरी हुई लग रही हूं।' अगर आपने फोटो नहीं देखा

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्‍में
काम के मोर्चे पर, रणबीर कपूर अपनी आखिरी फिल्म संजू के 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। संजय दत्त और वाणी कपूर के साथ अभिनेता की फिल्म शमशेरा 22 जुलाई, 2022 को रिलीज़ होगी। इसके बाद, पत्नी आलिया भट्ट के साथ उनकी पहली फिल्म 9 सितंबर, 2022 को बड़े पर्दे पर आएगी। उनकी फिल्म का नाम ब्रह्मास्त्र है और इसे अयान मुखर्जी द्वारानिर्देशित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+