रणबीर कपूर और प्रेग्नेंट आलिया भट्ट आज ऐसे मनाएंगे अपनी पहली दिवाली, एक्टर ने शेयर किया अपना सीक्रेट प्लान

शादी के बाद ये रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की पहली दिवाली है। ऐसे में रणबीर कपूर ने ये रिवील किया है कि वह शादी के बाद मॉम टू बी आलिया भट्ट के साथ अपनी पहली दिवाली कैसे मनाएंगे।

Ranbir And Alia First Diwali: दिवाली का जश्न दुनियाभर में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर ग्लैमर इंडस्ट्री में भी लोग दिवाली की प्री पार्टियों का आयोजन कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी बीते कुछ दिनों से दिवाली पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। कई सेलेब्स अब तक दिवाली पार्टी दे चुके हैं। ऐसे में कपूर परिवार से भी दिवाली पार्टी की उम्मीद की जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने बताया है कि वह अपनी प्रेग्नेंट प्तनी आलिया भट्ट के साथ किस तरह से आज दिवाली का दिन सेलिब्रेट करने वाले हैं। आपको बता दें कि शादी के बाद ये रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की पहली दिवाली है। ऐसे में रणबीर कपूर ने ये रिवील किया है कि वह शादी के बाद मॉम टू बी आलिया भट्ट के साथ अपनी पहली दिवाली कैसे मनाएंगे और इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इस बार उनके घर दिवाली की प्री पार्टी क्यों नहीं हुई।

प्रेग्नेंट पत्नी का ख्याल रख रहे हैं रणबीर कपूर

प्रेग्नेंट पत्नी का ख्याल रख रहे हैं रणबीर कपूर

आपको बता दें कि इन दिनों पति रणबीर कपूर अपनी प्रेग्नेंट पत्नी आलिया भट्ट का पूरा ध्यान रख रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं आलिया भट्ट की सास नीतू कपूर भी अपनी बहू की पूरी केयर कर रही हैं। रणबीर और उनकी मां अब आलिया भट्ट को कहीं भी अकेला नहीं छोड़ रहे हैं। साथ ही उनके खाने-पीने का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। पिंकविला से बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा- हमारे परिवार में से बहुत से लोग अब इस तरह की पार्टी का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं। इसलिए हम शांत तरीके से ही दिवाली क सेलिब्रेट कर रहे हैं।

आलिया की हेल्थ को देखकर नहीं की कोई दिवाली पार्टी

आलिया की हेल्थ को देखकर नहीं की कोई दिवाली पार्टी

रणबीर कपूर ने आगे कहा- हम दिवाली के मौके पर हमारे दोस्तों और परिवार के लोगों से मिल रहे हैं लेकिन किसी पार्टी का हिस्सा नहीं बन रहे हैं और न ही हमने अपने घर पर कोई पार्टी आयोजित की है। उन्होंने बताया कि आलिया की हेल्थ के बारे में सोचकर ही वह लोग किसी भी दिवाली पार्टी में नहीं पहुंचे हैं।

करीना और सैफ के साथ मनाएंगे दिवाली

करीना और सैफ के साथ मनाएंगे दिवाली

वहीं दिवाली को लेकर रणबीर के प्लान के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने बताया- हम दिवाली सेब्रिशन के लिए दीदी करीना कपूर और जीजाजी सैफ अली खान के घर पहुंचेंगे। उनकी तरफ से परिवार वालों को दिवाली पर उनके घर पर बुलाया गया है। इस बार पूरा कपूर परिवार करीना कपूर और सैफ अली खान के घर पर ही दिवाली सेलिब्रेट करेगा। रणबीर कपूर ने आगे कहा- जब हम सब एक साथ इकट्ठे हो जाते हैं तो वह हमारे लिए पार्टी जैसा ही होता है।

आलिया के लिए काम से लिया ब्रेक

आलिया के लिए काम से लिया ब्रेक

आपको बता दें कि रणबीर कपूर इन दिनों पूरा ध्यान अपनी प्रेग्नेंट पत्नी आलिया की सेहत पर दे रहे हैं। यही कारण है कि वह दोनों किसी दिवाली पार्टी में भी शआमिल नहीं हुए हैं। पति रणबीर कपूर ने पत्नी आलिया भट्ट के साथ समय बिताने के लिए अपने काम से भी ब्रेक ले रखा है।

रणबीर के पास हैं ये नए प्रोजेक्ट्स

रणबीर के पास हैं ये नए प्रोजेक्ट्स

रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना, परिणीति चोपड़ा और अनिल कपूर दिखाई देंगे। इसके अलावा वह डायरेक्टर लव रंजन की अपकमिंग फिल्म में भी नजर आने वाले हैं जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+