आलिया और रणबीर अप्रैल महीने में ही कर रहे हैं शादी! दोनों के घरों में चल रही है जबरदस्त तैयारी
मुंबई, अप्रैल 02। बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय कहे जाने वाले रणबीर कपूर और इंडस्ट्री की क्यूटेस्ट एक्ट्रेस आलिया भट्ट की शादी इसी महीने में होने जा रही है। तमाम अटकलों के बाद आखिरकार यह पुख्ता जानकारी है कि रणबीर और आलिया की शादी अप्रैल महीने में ही होगी। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, रणबीर और आलिया अप्रैल महीने में ही शादी करने जा रहे हैं और बताया जा रहा है कि यह शादी सिर्फ परिवार के लोगों और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में ही होगी।

गोपनीय हो सकता है आलिया-रणबीर की शादी का फंक्शन
रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के परिवारों में शादी की जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं और सूत्रों से यह जानकारी है कि आलिया और रणबीर मुंबई में ही शादी करेंगे। हालांकि अभी शादी की तारीख का पता नहीं चल सका है। जिस तरह से इस शादी को लेकर प्राइवेसी बरती जा रही है, उसे देखते हुए यही लगता है कि आलिया और रणबीर की शादी का फंक्शन गोपनीय रह सकता है।

मनीष मल्होत्रा के स्टोर पर दिखीं नीतू कपूर
आपको बता दें कि आलिया और रणबीर की शादी की चर्चा इंडस्ट्री में पिछले कुछ महीनों से बहुत तेजी से चल रही है। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। ऐसे में अब लगातार यह खबरें आ रही हैं कि रणबीर-आलिया बहुत जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हाल ही में रणबीर की मां नीतू कपूर को मनीष मल्होत्रा के शोरूम में भी देखा गया था। मीडिया ने नीतू कपूर से सवाल भी किया था, लेकिन वो जवाब देने से बचती हुईं नजर आईं।

वर्कफ्रंट पर आलिया और रणबीर
जानकारी के मुताबिक, आलिया और रणबीर का विवाह मुंबई के चेंबूर में स्थित आरके हाउस में हो सकता है। हालांकि पहले खबरें आई थीं कि रणबीर और आलिया राजस्थान के उदयपुर में जाकर डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे, लेकिन उनके परिवार ने कहा है कि शादी का फंक्शन मुंबई में ही होना चाहिए। दोनों के फिल्मी करियर की बात करें तो आलिया भट्ट को हाल ही में आरआरआर में जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ देखा गया है। वहीं रणबीर कपूर के साथ आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र बहुत जल्दी आएगी।
ये भी पढ़ें: बहू कब आ रही है ? रणबीर की शादी के सवाल पर मम्मी नीतू का रिएक्शन हो रहा वायरल












Click it and Unblock the Notifications