Ram Kapoor ने ऐसे कम किया 55 किलो वजन, 51 की उम्र में खोला ये बड़ा राज, कहा- दवाई नहीं ली लेकिन....

Ram Kapoor: टीवी एक्टर राम कपूर इन दिनों अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। 51 साल के एक्टर की बॉडी को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। जहां कुछ लोग शरीर पर किए गए इस मेहनत की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ उनकी आलोचना भी कर रहे हैं।

राम कपूर का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन
राम कपूर ने पिछले कई सालों से अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिल में अपनी अलग जगह बनाई है। बीते काफी समय से वह अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। कुछ लोगों ने दावा किया कि उन्होंने पतला और फिट होने के लिए सर्जरी करवाई है और दवाइयों का भी इस्तेमाल किया है।

Ram Kapoor

राम कपूर ने लोगों को दिया करारा जवाब

-अब इन लोगों को राम कपूर ने करारा जवाब दिया है। साथ ही एक्टर ने सोशल मीडिया पर ये भी ऐलान किया है कि वह अगले 4 से 6 महीनों में सिक्स पैक ऐब्स भी बनाएंगे। राम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने डोले-शोले लोगों को दिखाते नजर आ रहे हैं।

-इस वीडियो में राम कपूर कह रहे हैं- नमस्ते मेरा इंस्टा परिवार। जाहिर है, ये सब फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन न्यूज वायरल होने के बाद बहुत से लोग अभी भी सोचते हैं कि मैंने ओजेम्पिक (Ozempic) जैसी दवाओं और सर्जरी जैसा कुछ किया है।

-राम कपूर ने आगे कहा है- सबसे पहले अगर मैंने ऐसा किया भी है तो कुछ गलत नहीं है, लेकिन अब 30 सेकंड से भी कम समय में मैं आपको साबित कर दूंगा कि मैंने कुछ भी नहीं किया है। इसके बाद एक्टर शीशे के सामने खड़े होकर अपनी मसल्स को दिखाते हैं।

-वीडियो में राम कपूर ने कहा- मैं अभी भी प्रोग्रेस में हूं। मेरे पास अभी तक सबसे अच्छी बॉडी नहीं है। इस तरह के बदलाव के लिए कड़ी मेहनत, लंबे घंटे, कोई शॉर्टकट, कोई सर्जरी, कोई ओजेम्पिक की जरूरत नहीं होती है। ये केवल वजन घटाने के लिए हैं।

-एक्टर ने कहा- आपको इस तरह की मसल्स नहीं मिलेंगी। 4 से 6 महीनों में, मैं ब्लॉक के साथ रॉक-सॉलिड सिक्स-पैक बनाऊंगा और ये कठिन तरीके से करना होगा। लेकिन जिसने भी ओजेम्पिक या सर्जरी का इस्तेमाल किया है तो इसमें क्या गलत है। ये भी अच्छा है।

140 किलो था राम कपूर का वजन

-राम कपूर ने अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बात करते हुए कहा है- 'नीयत' और 'जुबली' जैसे शोज पर काम करते समय मेरा वजन सबसे ज्यादा 140 किलो था। शोज के किरदार मेरे शरीर के अनुकूल थे, लेकिन मैं अनहेल्दी था। मुझे सिर्फ 20 कदम चलने पर ही सांस फूलने लगती थी। मैं डायबिटीज से पीड़ित हो चुका था।

-राम कपूर ने आगे कहा- पैर में चोट गी थी और वो ठीक नहीं हो रही थी। मुझे परेशानी होने लगी थी। तब मुझे एहसास हुआ कि मैं इस तरह से जीवन नहीं काट सकता। मुझे अपने में सुधार करना होगा। मुझे अपना वजन कम करना होगा।

6 महीने में 55 किलो कम किया वजन

51 साल के राम कपूर को अपनी बॉडी को लेकर चिंता होने लगी थी। उन्होंने कहा- मेरे दो बच्चे हैं और मुझे अपनी हेल्थ को प्रयॉरिटी देकर उनके लिए पॉजिटिव एग्जाम्पेल बनाने की जरूरत महसूस हुई थी। पिछले 6 महीनों में मैंने खुद को 55 किलो वजन कम करने के लिए मोटिवेट किया। इससे अब मेरा वजन 85 किलो पर आ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+