Khatra Dangerous: कौन हैं रामू की फिल्म में Bold लेस्बियन का रोल प्ले करने वाली अप्सरा और नैना?
मुंबई, 24 मार्च। मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा इन दिनों अपनी बोल्ड फिल्म 'खतरा डेंजरस' को लेकर जबरदस्त चर्चा में है। ये फिल्म भारत की पहली लेस्बियन क्राइम ड्रामा फिल्म है, जो शुरू से ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में बोल्ड और इंटिमेट सींस की भरमार है। फिल्म में दो लड़कियों की प्रेम कहानी है, जो किसी पड़यंत्र की शिकार हो जाती है। फिल्म का ट्रेलर फैमिली के साथ बैठकर देखने लायक नहीं है, फिल्म को A कार्ड दे दिया है और इसके बाद अब ये फिल्म 8 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।

अप्सरा रानी और नैना गांगुली
लीक से हटकर फिल्म बनाने वाले राम गोपाल वर्मा की इस फिल्म में साउथ की हॉट एक्ट्रेस अप्सरा रानी और नैना गांगुली ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म के ट्रेलर में दोनों के उत्तजेक अंदाज ने हर किसी को पसीने-पसीने कर दिया है। एक खास वर्ग के लोगों में इस फिल्म को लेकर बहुत सारी उत्सुकता है।

भारत की पहली लेस्बियन क्राइम ड्रामा फिल्म
आपको बता दें कि साउथ का जाना-माना चेहरा अप्सरा रानी का जन्म देहरादून के एक उड़िया परिवार में हुआ था। हालांकि उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है लेकिन मॉडलिंग और फैशन के प्रति खासा लगाव होने के कारण अप्सरा ने फिल्मों में अपना करियर बनाने की सोची। उनकी पहली फिल्म 4 लेटर्स थी और वो डी कंपनी में एक आयटम नंबर कर चुकी हैं।

हिंदी फिल्म डी
तो वहीं दूसरी ओर नैना गांगुली ने अपना एक्टिंग करियर फिल्म Vangaveeti से शुरू किया था, वो बॉलीवुड की शार्ट फिल्म 'मेरी बेटी सनी लियोनी बनना चाहती है' में काम कर चुकी हैं। नैना भी हिंदी फिल्म डी कंपनी में दिखाई पड़ चुकी हैं। उनकी हॉट और बोल्ड तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का कारण बन जाती है।
रामू के फैंस काफी क्रेजी
फिलहाल दोनों अभिनेत्री की हॉट कमेस्ट्री फिल्म के ट्रेलर में तो नजर आ रहा है, अब फिल्म पर्दे पर क्या कमाल करती है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं फिल्म के ट्रेलर को देखकर रामू के फैंस काफी क्रेजी हो गए हैं और इसलिए वो फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications