सालों बाद बड़े पर्दे पर लौटेगी राम गोपाल वर्मा और मनोज बाजपेयी की जोड़ी, अनाउंस की नई फिल्म

राम गोपाल वर्मा ने काफी दिनों से फिल्में नहीं बनाई हैं। फिर भी वो अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। करियर में उन्होंने 'सत्या', 'आग', 'सरकार' और 'कंपनी' जैसी फिल्में बनाई हैं। जिसे खूब प्यार भी दिया गया। इन फिल्मों की वजह से राम गोपाल वर्मा को जाना जाता है। उन्होंने मनोज बाजपेयी के साथ सत्या बनाई थी।

इस फिल्म ने मनोज को फिल्म इंडस्ट्री ने पहचान दिलवाई थी। अब सालों बाद एक बार फिर मनोज और राम गोपाल वर्मा साथ काम करने जा रहे हैं। इस बार रामू हॉरर कॉमेडी जॉनर की फिल्म बना रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने पोस्ट शेयर कर दी है।

Ram Gopal Varma and Manoj Bajpayee

राम गोपाल ने पोस्ट शेयर लिखा, मैं ये बताते हुए बहुत एक्साइटेड हूं कि 'सत्या', 'कौन' और 'शूल' के बाद मैं और मनोज फिर से कोलैबरेट करने जा रहे हैं। इस बार हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी। जिस पर न मैंने औ न ही मनोज ने आज तक काम किया है। मैंने रोमांटिक, पॉलिटिकल ड्रामा, एडवेंचर, हॉरर और थ्रिलर जॉनर की फिल्में बनाई हैं। लेकिन अभी तक हॉरर कॉमेडी फिल्म पर काम नहीं किया। इस फिल्म का नाम 'पुलिस स्टेशन में भूत' होगा। इस फिल्म की टैगलाइन होगी 'यू कान्ट किल द डेड'।

रामू ने अपनी पोस्ट में फिल्म का कॉन्सेप्ट और स्टोरी आइडिया भी बताया है। उन्होंने लिखा, कॉन्सेप्ट- हमें जब डर लगता है तो हम पुलिस के पास जाते हैं। लेकिन जब पुलिवालों को डर लगेगा तो वो कहां जाएंगे। स्टोरी आइडिया- पुलिस स्टेशन एक डेंजरस एनकाउंटर के बाद हॉन्टेड स्टेशन बन जाता है। उस स्टेशन के अपराधियों और पुलिसवालों को भूत से डर लगने लगता है। इसमें VFX इस्तेमाल होगा और हॉरर इफेक्ट भी इस्तेमाल होंगे। 'पुलिस स्टेशन में भूत' फिल्म आपको एंटरटेन करेगी और ये बहुत फनी होगी।

रामू और मनोज की जोड़ी हिट मानी जाती है। जिस फिल्म में इन दोनों ने काम किया है, वो आगे चलकर कल्ट भी बनती हैं। अब देखना है कि दशकों बाद साथ आई जोड़ी इस बार क्या कमाल करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+