Ram Charan के घर आई नन्ही परी, शादी के 11 साल बाद उपासना ने दिया बेटी को जन्म
साउथ के सुपरस्टार राम चरण का घर किलकारियों से गूंज उठा। शादी के 11 साल बाद राम चरण और उनकी पत्नी उपासना पैरेंट्स बन गए।
Ram Charan Baby Girl: साउथ स्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। शादी के 11 साल बाद ये कपल पैरेंट्स बन गए हैं। खबरों के मुताबिक, 20 जून की सुबह उनके घर बेबी गर्ल का जन्म हुआ है।
राम चरण के घर आई नन्ही परी
हैदराबाद के अपोलो अस्पताल ने इसकी जानकारी साझा की है जहां पर उपासना को भर्ती कराया गया था। जिसे राम चरण के एक फैन क्लब ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें लिखा है, "मिस उपासना कामिनेनी और मिस्टर राम चरण की बेबी गर्ल का जन्म 20 जून 2023 को अपोलो हॉस्पिटल जुबली हिल्स-हैदराबाद में हुआ है। फिलहाल बेबी और उसकी मां हेल्दी हैं।"

शादी के 11 साल बाद बनें पेरेंट्स
राम चरण की पत्नी उपासना ने इस साल मदर्स डे पर 11 साल बाद मां बनने की खुशी फैंस के साथ साझा की थी। उपासना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा था, 'मुझे सभी सही कारणों से मां बनने पर गर्व है। मां बनने का मेरा फैसला विरासत को आगे बढ़ाने या अपनी शादी को मजबूत करने की इच्छा से प्रेरित नहीं था। मैंने एक बच्चा पैदा करने का फैसला तब किया जब मुझे लगा कि मैं उस बच्चे को बिना शर्त प्यार और देखभाल देने के लिए पूरी तरह से तैयार थी। आज मैं अपना पहला मदर्स डे सेलिब्रेट कर रही हूं।'
चिरंजीवी ने दी थी प्रेग्नेंसी की जानकारी
बता दें कि, सबसे पहले राम चरण के पिता और साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने अपनी बहू की प्रेग्नेंसी की पिछले साल जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा था, "हनुमान जी की कृपा से, हम ये शेयर करते हुए बहुत खुश हैं कि उपासना और राम चरण जल्द ही अपने पहले बेबी का स्वागत करने वाले हैं। ढेर सारा प्यार और आभार"।
बच्चे के आने से खुशी से झूम उठा परिवार
राम चरण की पत्नी उपासना पिछले साल दिसंबर में प्रेग्नेंट हो गई थीं। तब से उन्होंने बेबी फ्लाॉन्ट करते हुए सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की। जहां राम चरण शादी के 11 साल बाद पिता बन गए तो वहीं चिरंजीवी भी अपने दादा बनने की खुशी सेलिब्रेट कर रहे हैं। फिलहाल फैंस को उनकी बेबी गर्ल की पहली तस्वीर का बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications